कन्फ्यूशियस को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएँ

2022-09-26 15:22:16

कन्फ्यूशियस चीन के पुरातन समय में एक महान विचारक, राजनीतिज्ञ, शिक्षक और कन्फ्यूशीवाद के संस्थापक रहे हैं। उनके विचार चीन यहां तक कि पूरी दुनिया में गहन प्रभाव डालते हैं। वे "दुनिया में शीर्ष दस सांस्कृतिक हस्तियों" में पहले स्थान पर म२ने जाते हैं।

हालांकि कन्फ्यूशियस के जन्मदिन की तारीख हमेशा विवादास्पद रही है और स्पष्ट नहीं है। पर अत्यधिक स्वीकृत "गुलियांग जीवनी" में दर्ज कन्फ्यूशियस की जन्म तिथि के अनुसार, उन का जन्मदिन 28 सितंबर, 551 ई.पू माना जाता है। चीनी लोग सिनोलॉजी पर बड़ा ध्यान देते हैं। इसलिये हर साल इस तारीख को चीनी लोग कन्फ्यूशियस की याद करने के लिये धूमधाम से गतिविधियों का आयोजन करते हैं।

जैसा कि वर्ष 2022 चीनी(छूफ़ू) अंतर्राष्ट्रीय कन्फ्यूशियस संस्कृति दिवस, यानी आठवां नीशान विश्व संस्कृति मंच 26 से 28 सितंबर को चीन के शानतुंग प्रांत के छूफ़ू शहर में आयोजित हो रहा है। इस बार मंच का मुद्दा है "मानव सभ्यता की विविधता और मानव के सामान्य मूल्य"। इसके तले नौ उप विषय हैं: सांस्कृतिक एकीकरण व विकास और मानव का सामान्य मूल्य, मानव सामान्य मूल्य और वैश्विक शासन, सभ्यता का आदान-प्रदान और सृजन व विकास, चीनी राष्ट्रीय सभ्यता और विश्व सभ्यता, चीनी उत्कृष्ट पारंपरिक संस्कृति और मानव सभ्यता के नए रूप, कोविड-19 महामारी और मानव सभ्यता, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और अखंडता संस्कृति, विश्व सभ्यता और डिजिटल युग, पारंपरिक संस्कृति और आधुनिक जीवन शैली।

उधर वर्ष 2022 शांगहाई कन्फ्यूशियस संस्कृति दिवस का उद्घाटन समारोह भी 25 सितंबर को आयोजित किया गया। यह दिवस लगातार 15 बार मनाया जा रहा है, जो शांगहाई शहर के च्यातिंग क्षेत्र का एक शानदार पहचान पत्र बन गया है। उद्घाटन समारोह में चीनी पुरातन नृत्य और कविता पाठ आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये गये हैं।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम