चीन ने बाढ़ की रोकथाम के लिए पाकिस्तान को सहायता दी

2022-09-26 19:24:53

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वनपिन ने 26 सितंबर को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन सरकार और चीनी जनता हमेशा पाकिस्तान के साथ खड़े रहते हैं। विश्वास है कि पाकिस्तानी नागरिक अवश्य ही आपदा की रोकथाम में विजय प्राप्त करेंगे और अपने घरों का पुनर्निर्माण करेंगे।

रिपोर्टों के अनुसार चीनी पीपुल्स वैदेशिक मैत्री एसोसिएशन, चीन-पाकिस्तान मित्रवत संघ और चीन मैत्री व शांति विकास फाउंडेशन ने 25 सितंबर को पेइचिंग में बाढ़ की रोकथाम में पाकिस्तान को भेंट देने का कार्यक्रम आयोजित किया। इस बार 12 करोड़ 50 लाख युआन की दान और राहत सामग्री एकत्र की गयी। इसमें कुछ सामग्री पाकिस्तान के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में पहुंचाई गई हैं।

वांग वनपिन ने कहा कि चीन और पाकिस्तान सभी मौसमों के अनुरूप रणनीतिक साझेदार हैं। बाढ़ आने के बाद चीन ने शीघ्र ही पाकिस्तान को सहायता दी है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम