वांग यी ने यूएन महासचिव गुटेरेस से मुलाकात की

2022-09-25 17:35:32

 स्थानीय समय के अनुसार 23 सितंबर को चीनी स्टेट कांसुलर, विदेश मंत्री वांग यी ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की।

   वांग यी ने कहा कि आज का विश्व परिवर्तन और अराजकता से भरा हुआ है। महासचिव ने इस बारे में जोर देकर कहा और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने की आशा की। चीन इस पर पूरी तरह सहमत है। हमने हमेशा इस बात की वकालत की है कि प्रमुख शक्तियों, विशेष रूप से सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों को, अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करने, संयुक्त राष्ट्र के अधिकार की रक्षा करने, वास्तविक बहुपक्षवाद का अभ्यास करने और विकासशील देशों की मदद करने का बीड़ा उठाना चाहिए। लेकिन यह खेदजनक बात है कि कुछ प्रमुख शक्तियाँ अपने स्वयं के स्वार्थों के कारण, बहुपक्षवाद के नाम पर एकपक्षवाद का अभ्यास करती हैं। चीन संयुक्त राष्ट्र के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा, अंतरराष्ट्रीय मामलों में संयुक्त राष्ट्र की केंद्रीय भूमिका का दृढ़ता से समर्थन करेगा और शांति और सुरक्षा चुनौतियों का मुकाबला करने में संयुक्त राष्ट्र को बड़ी भूमिका निभाने में मजबूती से समर्थन करेगा।

   गुटेरेस ने बहुपक्षवाद का समर्थन करने और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और सतत विकास को बढ़ावा देने में चीन की दीर्घकालिक महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की और यह भी कहा कि चीन के साथ साझेदारी संयुक्त राष्ट्र और बहुपक्षवाद का महत्वपूर्ण स्तंभ है, और दोनों पक्षों ने घनिष्ठ और प्रभावी सहयोग किया है। संयुक्त राष्ट्र वैश्विक विकास पहल का समर्थन करता है।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम