शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे वान कांग

2022-09-23 18:57:46

जापान के निमंत्रण पर चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन (सीपीपीसीसी) की स्थायी कमेटी के उपाध्यक्ष वान कांग चीन सरकार के प्रतिनिधि के रूप में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। यह जानकारी चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वनपिन ने 23 सितंबर को पेइचिंग में आयोजित एक नियमित संवाददाता सम्मेलन में दी।

चीन-जापान संबंध की चर्चा में वांग वनपिन ने कहा कि चीन और जापान एक-दूसरे के करीबी पड़ोसी हैं और दोनों इस क्षेत्र के महत्वपूर्ण देश भी हैं। चीन और जापान के बीच मैत्रीपूर्ण और सहकारी संबंधों को बनाए रखना और विकसित करना दोनों देशों और दोनों के लोगों के मौलिक हितों में हैं। एक जिम्मेदार देश होने के नाते चीन ने क्षेत्रीय और विश्व शांति, स्थिरता और समृद्धि बनाए रखने के लिए बड़े प्रयास किए हैं। उम्मीद है कि जापानी पक्ष चीन और जापान के बीच चार राजनीतिक दस्तावेजों में स्थापित सिद्धांतों का पालन करेगा, और चीन के साथ नए युग की आवश्यकताओं को पूरा करने वाले चीन-जापान संबंध बनाने के लिए मिलकर काम करेगा।

रेडियो प्रोग्राम