हांगचो एशियाई खेलों के सभी तैयारियां पूरी

2022-09-22 19:07:07

इस 23 सितंबर को हांगचो एशियाड की 365 दिनों की उल्टी गिनती शुरू होने के मौके पर हांगचो एशियाड आयोजन कमेटी के उप महासचिव, हांगचो शहर के उप मेयर छन छ्यांग ने हाल में चीनी शिनहुआ समाचार एजेंसी को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि हांगचो एशियाड के सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 

छन ने कहा कि मितव्ययी से मैच का आयोजन करना हालिया खेल समारोह की प्रमुख प्रवृत्ति है। हांगचो एशियाड भी इस भावना से आयोजित किया जाएगा। 5 वर्षों के निर्माण के बाद हांगचो एशियाड और एशियाई पैरा खेल के प्रतियोगिता मैदानों का निर्माण इस साल के 31 मार्च को पूरा हो चुका है। हालांकि हांगचो एशियाड स्थगित किया गया था, फिर भी उपरोक्त प्रतियोगिता मैदान खाली नहीं रहते हैं। ये खेद स्थल सामान्य लोगों के लिए खुले हैं।

हरित हांगचो एशियाड की तैयारी में दूसरा केंद्र बिन्दु है। उदाहरण के लिए, छ्येनथांग चांग नदी के आसपास के प्रतियोगिता मैदानों में हांगचो ने नदी के प्रचुर पानी संसाधन का उपयोग कर मैदानों के आसपास के छोटे मौसम का बंदोबस्त किया है। साथ ही, हांगचो लोगों को एक स्मार्ट एशियाड भी प्रदान करेगा। हांगचो ने स्मार्ट एशियाड का एक प्लेटफार्म की स्थापना की, जिस पर खाना, रहना, चलना, यात्रा करना, खरीदारी करना, मनोरंजन करना आदि छह क्षेत्रों के लिए दर्शकों को सेवा दी जाएगी। इतना ही नहीं, एशियाड गांव और ओलंपिक केंद्रीय प्रतियोगिता मैदान के बीच मानव रहित बसें भी चलेंगी। 

हांगचो के उप मेयर छन छ्यांग ने कहा कि आगामी एक साल में हांगचो एशियाड आयोजन कमेटी कर्मचारियों के अंग्रेजी प्रशिक्षण को मजबूत करेगा, सूचना गाईड सिस्टम में सुधार करेगा और टेस्ट मैच आयोजित करेगा, ताकि हांगचो एशियाड के सफल आयोजन को सुनिश्चित किया जा सके।

रेडियो प्रोग्राम