वांग यी ने रूसी विदेश मंत्री से मुलाकात की

2022-09-22 21:46:00

स्थानीय समय के अनुसार 21 सितंबर को न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने के दौरान चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की।

 सर्गेई लावरोव ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्ण सफलता की कामना की। उनका मानना है कि राष्ट्रीय निर्माण में चीन नई और बड़ी उपलब्धियां हासिल करना जारी रखेगा। रूस शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) समरकंद शिखर सम्मेलन के दौरान चीन और रूस के प्रमुख नेताओं द्वारा प्राप्त महत्वपूर्ण सहमति को संयुक्त रूप से लागू करने और द्विपक्षीय व्यावहारिक सहयोग को बढ़ाने के लिए तैयार है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित वैश्विक विकास पहल और वैश्विक सुरक्षा पहल बहुत महत्वपूर्ण हैं, जो विश्व शांति, विकास, समानता और न्याय को बढ़ाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के तालमेल को एक साथ लाएंगे। रूस इन पहलों की अत्यधिक सराहना करता है और इनका सक्रिय समर्थन करता है। संयुक्त राष्ट्र, एससीओ और ब्रिक्स आदि अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय संगठनों में दोनों पक्षों के बीच समन्वय और सहयोग को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं।

 वांग यी ने कहा कि चीन और रूस के प्रमुख नेताओं ने समरकंद में महत्वपूर्ण बातचीत की। इससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध के विकास के लिये दिशा दिखायी गयी है। चीन रूस के साथ दोनों प्रमुख नेताओं द्वारा प्राप्त महत्वपूर्ण सहमति को व्यापक रूप से और कुशलता से लागू करने को तैयार है। वर्तमान में महामारी की स्थिति अभी भी गंभीर है और अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य जटिल बनी हुई है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों और जिम्मेदार प्रमुख देशों के रूप में चीन और रूस को अपनी उचित भूमिका निभानी चाहिए। दोनों पक्षों को रणनीतिक सहयोग को गहरा करना, व्यावहारिक सहयोग को उच्च गुणवत्ता से बढ़ाना और वैश्विक शासन में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। साथ ही उन्हें वैश्विक चुनौतियों का संयुक्त समाधान करना एवं और ज्यादा न्यायसंगत और उचित दिशा में अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था के विकास को बढ़ाना चाहिए। इसके अलावा उन्हें एकपक्षवाद व सत्ता की राजनीति का संयुक्त विरोध करना और विकासशील देशों एवं छोटे व मध्यम देशों के लिए न्याय को कायम रखना चाहिए।

 दोनों पक्षों ने यूक्रेन मुद्दे पर विचार-विमर्श किया। वांग यी ने अपील की कि चीन एक उद्देश्य व निष्पक्ष स्थिति बनाए रखते हुए शांति और बातचीत को बढ़ाएगा। उम्मीद है कि सभी पक्ष बातचीत करने के प्रयास को नहीं छोड़ेंगे और शांति वार्ता के माध्यम से सुरक्षा चिंताओं को हल करने पर जोर देंगे। लावरोव ने रूस की स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा कि सुरक्षा अविभाज्य है। रूस अभी भी बातचीत और वार्ता के माध्यम से समस्याओं को हल करने के लिए तैयार है।

 दोनों पक्षों ने कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति आदि पर विचार-विमर्श किया।

 उसी दिन वांग यी ने सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वूसिक से मुलाकात की।

 

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम