पेइचिंग में 2022 ब्रिक्स देशों के मैत्री शहरों यानी स्थानीय सरकारी सहयोग मंच आयोजित

2022-09-21 16:06:00

20 सितंबर को 2022 ब्रिक्स देशों के मैत्री शहरों यानी स्थानीय सरकारी सहयोग मंच पेइचिंग में आयोजित हुआ। चीन स्थित संबंधित देशों के राजदूतों और 123 स्थानीय सरकारों और 8 मैत्री संगठनों के प्रतिनिधियों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से मंच में हिस्सा लिया।

यह मंच चीनी जन वैदेशिक मैत्री संघ, चीन अंतर्राष्ट्रीय मैत्री शहरों का संघ और फूच्येन प्रांत की सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया है। चीनी जन वैदेशिक मंत्री संघ के अध्यक्ष लिन सोंगथ्येन ने बताया कि मंच ने पूर्ण रूप से सुन्दर जीवन की खोज के लिए ब्रिक्स देशों के लोगों के मिलकर सहयोग करने की समान अभिलाषा प्रतिबिंबित है, साथ ही विश्व को विश्व शांति की रक्षा करने और साझे विकास और समृद्धि को आगे बढ़ाने का सक्रिय संकेत दिया है।

मंच पर देश-विदेश के प्रतिनिधियों ने ब्रिक्स देशों के मैत्री शहरों और स्थानीय सहयोग की सक्रिय उपलब्धियों और महत्वपूर्ण अर्थ का उच्च मूल्यांकन किया। चीन स्थित दक्षिण अफ्रीकी देशों के राजदूत शेई शंगवन ने कहा कि ब्रिक्स देशों के शिखर सम्मेलन ने सदस्य देशों से उच्च गुणवत्ता वाले साझेदारी संबंधों को आगे बढ़ाने की अपील की। ब्रिक्स देशों का मंच सदैव आपसी सम्मान के आधार पर साझेदारी संबंधों को विकसित करता रहा है और लोगों के विकास और मानव जाति की समान समृद्धि को बड़ा महत्व देता रहा है।

चीन स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ के समन्वयक सिद्धार्थ चटर्जी ने कहा कि विगत दो दशकों में ब्राजिल, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका आदि नवोदित आर्थिक इकाइयों से गठित ब्रिक्स देश बहुपक्षीय सहयोग का अहम मंच बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि शांति, मानवाधिकार और विकास संबंधी वैश्विक समान चुनौतियों का कारगर सामना करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मापदंड के आधार पर बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की आवश्यकता है।

रेडियो प्रोग्राम