7वें चीन-यूरेशिया एक्सपो में 3600 कंपनियां ऑनलाइन हिस्सा लेंगी

2022-09-17 18:25:07

7वां चीन-यूरेशिया एक्सपो 19 से 22 सितंबर तक शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश की राजधानी उरुमछी में ऑनलाइन और ऑफ़लाइन दोनों के माध्यम से आयोजित होगा, जिनमें 3600 कंपनियां ऑनलाइन प्रदर्शनी में भाग लेंगी, प्रदर्शित वस्तुओं की संख्या करीब 17 हज़ार होगी। 16 सितंबर को आयोजित संबंधित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी गई। मौजूदा एक्सपो की थीम "समान परामर्श, सह-निर्माण, साझाकरण और भविष्य के लिए सहयोग करना" है।


बताया गया है कि कजाकस्तान और हंगरी मौजूदा एक्सपो के अतिथि देश हैं। प्रदर्शनी हॉल का क्षेत्रफल 40 हज़ार वर्ग मीटर है, जिसमें निवेश सहयोग प्रदर्शनी क्षेत्र, अंतरराष्ट्रीय तथा हांगकांग-मकाओ-थाईवान प्रदर्शनी क्षेत्र और वस्तुओं के व्यापार का प्रदर्शनी क्षेत्र शामिल हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन एक्सपो का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें एशिया, यूरोप, अफ्रीका और अमेरिका महाद्वीप के 32 देशों और क्षेत्रों की 3,600 कंपनियां भाग लेंगी। प्रदर्शित वस्तुओं की संख्या 16,980 होगी।

(श्याओ थांग)

 

रेडियो प्रोग्राम