अंतर्राष्ट्रीय युवाओं ने चीन के अंतरिक्ष कार्यों की प्रशंसा की

2022-09-16 11:50:12

चाइना मीडिया ग्रुप और चीनी विज्ञान और प्रौद्योगिकी संग्रहालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित “एक साथ अंतरिक्ष सपने के चित्र खींचें” पेंटिंग कलेक्शन और “अंतरिक्ष के बारे में सवाल-जवाब” इंटरएक्टिव गतिविधि 15 सितंबर की रात को चीनी विज्ञान और प्रौद्योगिकी संग्रहालय में आयोजित की गयी। गतिविधि के स्थल पर बीस से अधिक देशों व क्षेत्रों के युवाओं द्वारा बनाये गये 600 से अधिक चित्रों को प्रदर्शित किया गया। साथ ही अंतरिक्ष के बारे में लोकप्रिय विज्ञान प्रचार-प्रसार गतिविधियां भी आयोजित की गयीं। चीन की पहली पीढ़ी के अंतरिक्ष यात्री, चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष परियोजना के उप मुख्य डिजाइनर यांग लीवेई ने बताया कि अगले कुछ दिनों में शनचो-14 चालक दल दूसरी बार अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर जाएगा। इस बार दो पुरुष अंतरिक्ष यात्री यह काम पूरा करेंगे।

गौरतलब है कि 15 सितंबर को चीन के अंतरिक्ष स्टेशन में मिशन कर रहे शनचो-14 चालक दल के अंतरिक्ष यात्री छन तुङ, ल्यू यांग और छाए शूचेए ने वीडियो के माध्यम से इस गतिविधियों में शामिल देसी-विदेशी युवाओं को शुभकामनाएं दीं, और उन्हें चीनी अंतरिक्ष स्टेशन में दौरा करने का स्वागत भी किया।

“एक साथ अंतरिक्ष सपने के चित्र खींचें” पेंटिंग कलेक्शन और “अंतरिक्ष के बारे में सवाल-जवाब” इंटरएक्टिव गतिविधि इस वर्ष के जून से शुरू हुई। मंगोलिया, कंबोडिया, लाओस, वियतनाम, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, तुर्की और केन्या आदि देशों के युवाओं ने सक्रिय रूप से इसमें भाग लिया है। इस गतिविधि में 600 से अधिक पेंटिंग और हजारों प्रश्न एकत्र किये गये हैं।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम