21 सालों में एससीओ का विकास

2022-09-13 19:11:12

शांगहाई सहयोग संगठन यानी एससीओ कज़ाकिस्तान, चीन, किर्गिज़स्तान, रूस, ताज़िकिस्तान और उज़्बेकिस्तान द्वारा चीन के शांगहाई में घोषित एक स्थायी अंतर-सरकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठन है। इसकी स्थापना 15 जून 2001 को हुई। उस दिन “एससीओ स्थापना घोषणा-पत्र” और “आतंकवाद, अलगाववाद और अतिवाद के मुकाबले पर शांगहाई संधि” पर हस्ताक्षर किए गए।   

7 जून 2002 को, रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित एससीओ दूसरे शिखर सम्मेलन में “एससीओ चार्टर” पर हस्ताक्षर हुए, जिसमें संगठन का उद्देश्य और सिद्धांत निर्धारित किया गया।

2017 में कज़ाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में आयोजित एससीओ शिखर सम्मेलन में भारत और पाकिस्तान को सदस्यता मिली, तब शांगहाई सहयोग संगठन की सदस्यता का पहली बार विस्तार हुआ। आठ सदस्य देशों के अलावा, एससीओ में अफगानिस्तान, बेलारूस, ईरान और मंगोलिया समेत चार पर्यवेक्षक देश, तथा अजरबैजान, आर्मेनिया, कंबोडिया, नेपाल, तुर्की और श्रीलंका सहित छह संवाद भागीदार देश हैं।

वर्तमान में एससीओ सदस्यों का कुल क्षेत्रफल यूरेशियन महाद्वीप के 60 प्रतिशत से अधिक है, जनसंख्या दुनिया की आबादी का लगभग 50 फीसदी है, और जीडीपी दुनिया के जीडीपी की 20 प्रतिशत से अधिक है। अब एससीओ दुनिया में सबसे बड़ा और सबसे अधिक आबादी वाला व्यापक क्षेत्रीय संगठन बन चुका है।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम