अमेरिका जल्द ही साइबर हमले बंद कर जिम्मेदार स्पष्टीकरण दे- चीन

2022-09-13 19:14:14

13 सितंबर को चीन की संबंधित संस्था ने अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी द्वारा साइबर टूल का उपयोग कर उत्तर-पश्चिमी पॉलीटेक्निकल विश्वविद्यालय पर हमला करने की विश्लेषण रिपोर्ट जारी की। इसकी चर्चा करते हुए चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने उस दिन पेइचिंग में आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रिपोर्ट में अधिक विवरण और सबूतों का खुलासा किया गया है।

उन्होंने कहा कि चीन ने अमेरिका से कई चैनलों के माध्यम से दुर्भावनापूर्ण साइबर हमले की व्याख्या करने और अवैध व्यवहार को तुरंत रोकने के लिए कहा है, लेकिन अभी तक चीन को अमेरिका की ओर से कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं मिली है। अमेरिका की कार्रवाइयों ने संबंधित चीनी संस्थानों के तकनीकी रहस्यों का गंभीर उल्लंघन किया है, और चीन के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे, संस्थानों और व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा को गंभीर रूप से खतरे में डाला है। अमेरिका को संबंधित कार्रवाई तुरंत रोकनी चाहिए और जिम्मेदार स्पष्टीकरण देना चाहिए।

(श्याओ थांग)

 

 

रेडियो प्रोग्राम