चीन में प्रारंभिक तौर पर जन्म दोषों की रोकथाम और नियंत्रण प्रणाली स्थापित

2022-09-12 17:15:36

चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने हाल ही में कहा कि वर्तमान में चीन ने प्रारंभिक तौर पर जन्म दोषों की रोकथाम और नियंत्रण प्रणाली स्थापित की है, जन्म दोष को कम करने के लिए तीन स्तरीय रोकथाम उपायों को बढ़ावा दिया है। इधर के वर्षों में चीन में जन्म दोषों के कारण बच्चों की मृत्यु में काफी कमी आई है।

तीन स्तरीय रोकथाम में पहला है शादी और गर्भावस्था से पहले स्वास्थ्य जांच करना। दूसरा प्रसव पूर्व जांच, प्रसव पूर्व निदान, मातृत्व देखभाल करना है, और तीसरा नवजात रोग की जांच और बच्चों की प्रणालीगत स्वास्थ्य देखभाल करना है। 

चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग द्वारा हाल ही जारी 2021 स्वास्थ्य कार्य विकास सांख्यिकी विज्ञप्ति के मुताबिक, देश भर में सभी गर्भवती महिलाएं मूल रूप से अस्पताल में प्रसव कराती हैं। वहीं राष्ट्रीय मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य निगरानी के अनुसार, पूरे चीन में 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में कमी आई है। ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भावस्था की योजना बना रहे दंपत्तियों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिक्षा, स्वास्थ्य जांच, जोखिम मूल्यांकन और सलाहकार मार्गदर्शन आदि गर्भधारण पूर्व सेवाएं प्रदान की जाती हैं।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम