सीएमजी द्वारा आयोजित मध्य शरद उत्सव के रात्रि समारोह को मिली दर्शकों की प्रशंसा

2022-09-11 17:31:17

10 सितंबर को चीनी पारंपरिक त्योहार मध्य शरद उत्सव के मौके पर चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने एक भव्य रात्रि मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसे दुनिया भर के चीनी दर्शकों की प्रशंसा मिली है।

मौजूदा रात्रि समारोह में देश भर में 70 शहरों में 270 से अधिक बाहरी स्थलों की बड़ी स्क्रीन पर एक साथ 8K प्रसारण किया गया। उस दिन रात को 10 बजे तक इस समारोह को देखने वालों की संख्या 23.8 करोड़ तक पहुंची।

समारोह में कई रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए। अंतरिक्ष स्टेशन में कार्यरत अंतरिक्ष यात्री छन तोंग, ल्यांग यांग और थ्साई श्य्वीत्से ने खास तौर पर अभिवादन वीडियो भेजकर सारी दुनिया के चीनियों को अंतरिक्ष से मध्य शरद उत्सव की शुभकामनाएं दीं।

रात्रि समारोह में 30 से अधिक कार्यक्रमों में अंतरिक्ष और जमीन, प्राचीन और आज, मनुष्य और प्रकृति के मिलन से चीनी इतिहास की सुन्दरता, पर्वतों व नदियों की सुन्दरता, संस्कृति की सुन्दरता, और नए युग में चीनी लोगों के जीवन की सुन्दरता दिखाई दी।


चीनी लेखक संघ के उपाध्यक्ष यान चिंगमिंग ने इस रात्रि समारोह की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह नए युग में संस्कृति और चांद का मिलन है, पारंपरिक तत्व जीवन शक्ति से भरे होते हैं। प्रौद्योगिकी और कला का संलयन चीनी सभ्यता के खजाने को मंच पर और अधिक स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करता है, और रात्रि समारोह में युग की विशेषताओं को भी जोड़ता है।

बता दें कि वर्तमान में परिजनों के साथ सीएमजी द्वारा आयोजित मध्य शरद उत्सव के रात्रि समारोह का आनंद लेना त्योहार के समय चीनी लोगों का एक नया विकल्प और नई रिवाज बन गया है। इस वर्ष का रात्रि समारोह अमेरिका, कनाडा, यूरोप, जापान, संयुक्त अरब अमीरात, केन्या, मलेशिया, हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र और मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र आदि देशों और क्षेत्रों के टीवी चैनलों पर एक साथ प्रसारित किया गया। 

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम