रोज़मर्रा की व्यस्तता में सच्ची भावना को न भूलें

2022-09-09 13:39:58

मध्य शरद् उत्सव का दूसरा नाम चंद्रमा त्योहार है, जो चीनी लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण पारंपरिक त्योहारों में से एक है। इस दिन पूर्णिमा होती है, जो चीनी लोगों में पुनर्मिलन का प्रतीक है। इस तरह मध्य शरद् उत्सव को पुनर्मिलन त्योहार भी कहा जाता है। इस दिन परिजन एक साथ मिलकर चाँद का आनंद लेते हैं, मून केक खाते हैं, गृहनगर रिश्तेदारों की याद करते हैं और अच्छी फसल की प्रार्थना करते हैं।

परिजन फिर से जुड़ते हैं, पारिवारिक मजा लेते हैं, रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने जाते हैं, और एक साथ अच्छे जीवन की शुभकामनाएं देते हैं। इस दौरान परिवार की भावना, मित्रता की भावना, प्रेम की भावना और साथियों की भावना मौजूद हैं। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि आज का समाज तेजी से बदल रहा है, लोग मेहनत से काम करते हैं, जीवन यापन के लिए व्यस्त हैं, लेकिन दुनिया की सच्ची भावना को नहीं भूलना चाहिए। सच्ची भावना को लंबी दूरी में मत काटना, दैनिक व्यस्तता में सच्ची भावना को मत भूलना, और दिन-रात के संघर्ष में सच्ची भावना को मत भूलना।


मध्य शरद् उत्सव परिजनों के पुनर्मिलन का दिवस है। शी चिनफिंग हमेशा परिवार, पारिवारिक शिक्षा और पारिवारिक शैली को महत्व देते हैं। उनकी नजर में परिवार जीवन की पहली कक्षा है, और माता-पिता बच्चों के पहले शिक्षक हैं। 15 अक्तूबर 2001 को, शी चिनफिंग के पिताजी का 88वां जन्मदिन था, यह परिजनों के पुनर्मिलन का एक अच्छा मौका था, लेकिन तत्काल शी चिनफिंग दक्षिण चीन के फ़ूच्येन प्रांत के गवर्नर रहे, काम में व्यस्तता की वजह से वे पारिवारिक पुनर्मिलन में भाग नहीं ले सके। उन्होंने पिता जी को पत्र लिखकर बधाई दी। अपने पत्र में उन्होंने पिता के प्रति गहरा आदर और प्यार व्यक्त किया और जन्मदिन की बधाई के लिए पिता के पास न जाने को लेकर खेद व्यक्त किया। पत्र में शी चिनफिंग ने पिता से विरासत में मिले कई सद्गुणों का उल्लेख किया है और माता-पिता के साथ सुखमय जीवन को याद किया।

अपने माता-पिता और पारिवारिक शैली के प्रभाव में, शी चिनफिंग हमेशा घर में आज्ञाकारी, देश में वफादारी वाली चीनी राष्ट्र की उत्तम परंपरा को कायम रखते हैं। उनके विचार में यदि परिवार की शैली अच्छी है, तो परिवार समृद्ध और सामंजस्यपूर्ण होगा। यदि परिवार की शैली खराब है, तो यह वंश के लिए अनिवार्य रूप से आपदा लाएगा और समाज को नुकसान पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि सामंजस्यपूर्ण परिवार समाज को स्थिरता की ओर ले जाता है, खुशहाल परिवार समाज को शांति की ओर ले जाता है, और सभ्य परिवार समाज को सभ्य की ओर ले जाता है।


शी चिनफिंग ने 2022 नए वर्ष के लिए दिए गए बधाई संदेश में कहा कि सब परिवार अच्छे हैं, तो देश अच्छा होगा, राष्ट्र अच्छा होगा। उनके विचार में परिवार का भाग्य देश और राष्ट्र के भाग्य के साथ घनिष्ठ रूप से जुड़ा है। देश की समृद्धि, राष्ट्र का कायाकल्प और लोगों की खुशी अमूर्त नहीं है। अंतत: यह हजारों परिवारों की खुशी और करोड़ों लोगों के जीवन में निरंतर सुधार में परिलक्षित होना चाहिए। शी चिनफिंग के मन में चीनी राष्ट्र का महान कायाकल्प हजारों परिवारों की समृद्धि और कल्याण में निहित है।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम