चीनी विदेश व्यापार से विश्व अर्थव्यवस्था को मिलेगी जीवन शक्ति

2022-09-09 13:26:48

चीनी सीमा शुल्क जनरल प्रशासन द्वारा 7 सितंबर को जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष पहले 8 महीनों में चीन का आयात निर्यात कुल मूल्य 273 खरब युआन तक पहुंच गया, जो गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 10.1 प्रतिशत का इजाफा हुआ। इसमें निर्यात की वृद्धि दर 14.2 प्रतिशत और आयात की वृद्धि 5.2 प्रतिशत है। वैश्विक आर्थिक विकास धीमा होने और विदेशी मांग में कमी आने की पृष्ठभूमि में वर्ष के पहले 8 महीने में चीनी विदेश व्यापार ने स्थिर वृद्धि साकार की, जो जीवन शक्ति और लचीलापन वाली विशेषता को दर्शाता है।

बाजार की विविधता चीनी विदेश व्यापार में जीवन शक्ति होने का एक कारण है। इस वर्ष पहले 8 महीने में आसियान, यूरोपीय संघ और अमेरिका जैसे प्रमुख व्यापारिक भागीदारों के लिए चीन के आयात और निर्यात में पिछले वर्ष के समान समय की तुलना में क्रमशः 14 प्रतिशत, 9.5 प्रतिशत और 10.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसी अवधि में "बेल्ट एंड रोड" से जुड़े देशों के लिए चीन के आयात और निर्यात में पिछले वर्ष के पहले 8 महीने की तुलना में 20.2 प्रतिशत का इजाफा हुआ। आरसीईपी के 14 सदस्य देशों के लिए आयात निर्यात में गत वर्ष के समान समय से 7.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

इधर के सालों में चीनी नए ऊर्जा वाहन का फूलता-फलता विकास हो रहा है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा शक्ति स्पष्ट रूप से बढ़ रही है। इस वर्ष के पहले 7 महीनों में चीनी नए ऊर्जा वाहन का निर्यात पिछले वर्ष के समान समय की तुलना में 90 प्रतिशत अधिक है। चीनी नए ऊर्जा वाहन मुख्य तौर पर पश्चिमी यूरोपीय देशों और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों में निर्यात किया जाता है। इस वर्ष जून महीने में यूरोपीय संघ के 27 पर्यावरण मंत्रियों ने ईंधन वाहनों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की योजना पर आम सहमति प्राप्त की और साल 2035 तक यूरोपीय संघ में ईंधन का उपयोग करने वाले नए वाहनों की बिक्री को रोकने का निर्णय लिया। विश्लेषकों के विचार में यह चीन के नए ऊर्जा वाहनों के लिए और विकास की जगह लाएगा।  

बाहरी वातावरण जटिल और गंभीर होने के बावजूद, चीन के विदेशी व्यापार ने पहले आठ महीनों में लगातार वृद्धि हासिल की है। यह दर्शाता है कि चीन के दीर्घकालिक आर्थिक विकास की मूल स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है, औद्योगिक श्रृंखला और आपूर्ति श्रृंखला के फायदे अभी भी स्पष्ट हैं। ये फायदे विदेशी व्यापार के विकास के लिए मजबूत समर्थन प्रदान करते हैं और अनिश्चितताओं से निपटने के लिए चीन के विदेशी व्यापार की क्षमता को बढ़ाते हैं। इसके साथ ही चीन में अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए श्रृंखलाबद्ध नीतियों और उपायों के कार्यान्वयन में तेजी आई है, ये सब चीनी विदेश व्यापार में स्थिर विकास को बनाए रखने की शर्तें हैं।

(श्याओ थांग)

 

रेडियो प्रोग्राम