चीन ने ब्रिटिश महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

2022-09-09 17:17:37

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने 9 सितंबर को नियमित प्रेस वार्ता में कहा कि चीन ने ब्रिटिश महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

 

उन्होंने कहा कि महारानी चीन की यात्रा करने वाली पहली साम्राज्ञी थी। उन्होंने ब्रिटेन की यात्रा करने वाले कई चीनी नेताओं का सत्कार किया था और चीन व ब्रिटेन की जनता की समझ और दोनों देशों की मैत्रीपूर्ण आवाजाही के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था। चीन ब्रिटिश शाही परिवार और विभिन्न जगतों के साथ समान कोशिश कर द्विपक्षीय संबंधों के निरंतर विकास को बढ़ाने को तैयार है। (वेइतुंग)

रेडियो प्रोग्राम