एशियाई अफ्रिकी किशोरों के ब्रश में चीन का मध्य-शरद् उत्सव

2022-09-09 13:08:03

 

चीनी पारंपरिक त्योहार मध्य शरद् उत्सव चंद्रमा से घनिष्ठ संबंध वाला त्योहार है। चीनी पंचांग के अनुसार हर साल आठवें महीने की 15वीं तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है, तब पूर्णिमा होती है। चीन में पारिवारिक पुनर्मिलन होता है। परिवार के सदस्य एक साथ चाँद का आनंद लेते हैं और मून केक खाते हैं। यह परंपरा प्राचीन काल से आज तक जारी है।

हाल ही में चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) को दुनिया भर के किशोरों द्वारा खींची गई अंतरिक्ष-थीम वाली पेंटिंग मिलीं। कुछ रचनाएँ अंतरिक्ष में मध्य-शरद उत्सव मनाते हुए अंतरिक्ष यात्रियों के दृश्यों को दर्शाती हैं, और कुछ रचनाएँ अंतरिक्ष में एक नया घर बनाने के लिए मानव जाति की अद्भुत इच्छा व्यक्त करती हैं।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम