2022 सेवा व्यापार मेले में आगंतुकों की संख्या ढाई लाख से अधिक

2022-09-06 14:43:06

31 अगस्त को शुरू हुआ छह दिवसीय चीनी अंतरराष्ट्रीय सेवा व्यापार मेला 5 सितंबर को समाप्त हो गया। मौजूदा सेवा व्यापार मेले में 128 मंचों और 65 प्रचार सभाओं का आयोजन किया गया। लेन-देन, निवेश, पहली बार रिलीज वाले नवाचार और रणनीतिक समझौते आदि सहित विभिन्न प्रकार की कुल 1339 उपलब्धियां हासिल की गईं। मेले में आगंतुकों की संचयी संख्या 2 लाख 50 हज़ार से अधिक है।


चीनी अंतरराष्ट्रीय सेवा व्यापार मेले की कार्यकारी समिति कार्यालय के उप प्रधान, पेइचिंग वाणिज्य मामला ब्यूरो के निदेशक तिंग योंग ने बताया कि मौजूदा सेवा व्यापार मेले में वैश्विक 500 शीर्ष उद्योग और अग्रणी कंपनियों में शामिल 507 ने ऑफ़लाइन रूप से भाग लिया, इसके साथ ही, 60 से अधिक उद्यमों और संस्थानों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता और वित्तीय प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में 100 से अधिक नए उत्पादों, नई तकनीकों और नई उपलब्धियों को पहली बार लांच किया। संयुक्त अरब अमीरात और स्विटजरलैंड सहित 10 देशों ने पहली बार देश के नाम पर प्रदर्शनी लगाई। देशों या अंतरराष्ट्रीय संगठन मुख्यालयों के नाम पर प्रदर्शनी लगाने वालों की संख्या में पिछले सत्र की तुलना में 13 की वृद्धि हुई।


उधर, चीनी वाणिज्य मंत्रालय के व्यापार विभाग के उप प्रधान वांग चीहुआ ने 5 सितंबर को कहा कि आने वाले समय में चीन देश भर में सीमा पार सेवा व्यापार की नकारात्मक सूची के कार्यान्वयन को बढ़ावा देगा, सेवा व्यापार के लिए अंतरराष्ट्रीय नियमों व मानकों के निर्माण में सक्रिय रूप से भाग लेगा, और चीनी सेवा व्यापार के उच्च स्तरीय खुलेपन को आगे बढ़ाएगा।

(श्याओ थांग)

 

रेडियो प्रोग्राम