सेवा व्यापार मेले में वैज्ञानिक तकनीकी उत्पादों को देखने का अनुभव

2022-09-05 13:50:43

2022 चीनी अंतरराष्ट्रीय सेवा व्यापार मेला 31 अगस्त से 5 सितंबर तक पेइचिंग में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन स्थलों में से एक के रूप में पेइचिंग शहर के पश्चिमी भाग में स्थित शोकांग पार्क में सांस्कृतिक पर्यटन सेवा, शिक्षा सेवा, खेल सेवा और स्वास्थ्य सेवा आदि 8 विशेष विषयों की प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदर्शित बहुतायत वैज्ञानिक तकनीकी उत्पादों ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया।


बर्फ-खेल इस साल के खेल सेवा प्रदर्शनी क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। अल्पाइन स्की सिम्युलेटर, वीआर लाइट व शैडो बिलियर्ड्स, रोइंग मशीन आदि उपकरणों का अनुभव करने वालों की संख्या अधिक है।


दूरसंचार, कंप्यूटर और सूचना सेवाओं के प्रदर्शनी क्षेत्र में, लोग आधुनिक कला के जनक पॉल सेज़ेन   के चित्रों को थ्रीडी नग्न आंखों वाली तकनीक के माध्यम से अनुभव कर सकते हैं। इसके साथ ही आगंतुक इमर्सिव बास्केटबॉल इंटरेक्शन, कैट बैटल आदि खेलों का भी अनुभव कर सकते हैं।  


सांस्कृतिक पर्यटन सेवा विषय वाली प्रदर्शनी में च्यालोंग नाम के मानवयुक्त गहरे समुद्र सिमुलेशन  का अनुभव कर आगंतुक गहरे समुद्र की दुनिया का वास्तव में अनुभव कर सकते हैं।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम