चीन ने पिछले 10 वर्षों में लगभग 1 अरब से अधिक छात्रों को वित्तीय मदद दी

2022-09-05 12:56:11

 

हाल ही में चीनी शिक्षा मंत्रालय से मिली खबर के अनुसार पिछले 10 वर्षों में सभी पक्षों की समान कोशिशों से चीनी विशेषता वाली छात्र वित्तीय सहायता प्रणाली संपन्न हुई, जिसने गरीबी के खिलाफ लड़ाई जीतने और शिक्षा समानता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

पिछले 10 वर्षों में पूरे चीन में कुल 1.3 अरब छात्रों को वित्तीय सहायता मिली। छात्रों की वार्षिक संख्या 2012 में लगभग 12 करोड़ से बढ़कर 2021 में 15 करोड़ तक पहुंची।

पिछले 10 वर्षों में देश भर में छात्रों की वित्तीय सहायता की कुल राशि 20 खरब युआन से अधिक हो गई। इनमें से वित्तीय निवेश की कुल राशि 14.5 खरब युआन तक पहुंची, जो कुल राशि का 72 प्रतिशत है। वार्षिक वित्तीय सहायता की राशि 2012 में 1.32 खरब युआन से दोगुनी होकर 2021 में 2.66 खरब युआन हो गई। वित्तीय निवेश 2012 में 1.02 खरब युआन से 97 प्रतिशत बढ़कर 2021 में 2.007 खरब युआन हुई।

वर्तमान में चीनी विशेषता वाली छात्र वित्तीय सहायता प्रणाली संपन्न हुई, जिसमें सरकारी वित्त पोषण मुख्य हिस्सा है, स्कूल और सामाजिक वित्त पोषण पूरक हिस्सा है। और सहायता का मुख्य लक्ष्य गरीब छात्र और कुछ उत्कृष्ट छात्र हैं। इसमें केंद्र सरकार की 28 सहायता परियोजनाएं शामिल हैं। साल में 15 करोड़ छात्रों को वित्तीय सहायता मिल सकती है और वार्षिक सहायता राशि 2.6 खरब युआन है।

छात्र वित्तीय सहायता गरीबी उन्मूलन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। गरीबी उन्मूलन का कार्य पूरा होने के बाद 2021 में गरीबी से पीड़ित परिवारों और अस्थिर परिवारों के 1.4 करोड़ से अधिक छात्रों, कम आय वाले परिवारों के 70 लाख से अधिक छात्रों, मुश्किलों से परेशान परिवारों के 1 लाख से अधिक छात्रों, 2 लाख अनाथ छात्रों,10 लाख विकलांग छात्रों की लगातार सहायता की गयी और वार्षिक वित्त पोषण राशि 57.2 अरब युआन है।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम