साइबर सुरक्षा एक्सपो 2022 हफेई में आयोजित

2022-09-05 13:00:49

 


4 सितंबर को 2022 राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा प्रचार सप्ताह यानी साइबर सुरक्षा एक्सपो चीन के आनहुई प्रांत के हफेइ शहर में आयोजित हुआ। और इस दौरान विभिन्न तरह की साइबर सुरक्षा प्रौद्योगिकी और अनुप्रयोग प्रदर्शित किए गए।

वर्तमान एक्सपो की थीम है "साइबर सुरक्षा लोगों के लिए है और लोगों पर निर्भर है"। मौके पर साइबर सुरक्षा की प्रमुख प्रौद्योगिकियों के स्वतंत्र नवाचार समेत क्षेत्रों में चीन की उपलब्धियों को व्यवस्थित रूप से प्रदर्शित किया जाएगा, और साइबर सुरक्षा के भविष्य की विकास प्रवृत्ति का अवलोकन किया जाएगा।

हफेइ स्थित पिनहू अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र के व्यापक हॉल में लगभग 20 हजार वर्ग मीटर की जगह को 7 प्रदर्शनी क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। इसमें चीन भर की 60 से अधिक इंटरनेट कंपनियां, नेटवर्क सुरक्षा कंपनियां और प्रमुख सूचना अवसंरचना संचालन कंपनियां भाग ले रही हैं।

बताया गया है कि एक्सपो 9 सितंबर तक चलेगा। एक्सपो ने विशेष रूप से विज्ञान संवाद क्षेत्र स्थापित किया है, और कई संवाद अनुभव परियोजनाएं और नेटवर्क सुरक्षा ज्ञान व्याख्यान भी स्थापित हुए हैं। दर्शकों को ऑनलाइन वित्तीय संपत्ति संरक्षण, व्यक्तिगत गोपनीयता सुरक्षा, डेटा सुरक्षा आदि पहलुओं का ज्ञान और कौशल समझा जाएगा।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम