कृषि सेवा व्यापार को आगे बढ़ाएगा चीन

2022-09-03 16:48:27

कृषि सेवा व्यापार विदेशों के लिए कृषि संबंधी सेवा प्रदान करने या उत्पाद खरीदने का व्यापारिक तरीका है। चीनी कृषि और ग्रामीण मंत्रालय के उप मंत्री मा योश्यांग ने 2 सितंबर को कहा कि चीन को व्यवस्था खोलने में तेजी लाने, नवाचार को मजबूत करने, विकास ढांचे को श्रेष्ठ बनाने और आदान-प्रदान के प्लेटफार्म का निर्माण करने चार क्षेत्रों में कृषि सेवा व्यापार के विकास को आगे बढ़ाना चाहिए।

मा योश्यांग ने उस दिन पहले अंतर्राष्ट्रीय कृषि सेवा व्यापार सम्मेलन में उक्त बात कही। उन्होंने कहा कि हाल में वैश्विक अनाज सुरक्षा बहुत जटिल सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रही है, इसलिए कृषि क्षेत्र के समग्र उत्पादन शक्ति को उन्नत करना और सप्लाई श्रृंखला को सुनिश्चित करना बहुत महत्वपूर्ण है। चीन को न सिर्फ सीमा पार कृषि निवेश और कृषि उत्पादकों के व्यापार का स्थिर विकास करना चाहिए, बल्कि कृषि क्षेत्र के सेवा व्यापार का जोरदार विकास करना चाहिए। 

गौरतलब है कि पहला अंतर्राष्ट्रीय कृषि सेवा व्यापार सम्मेलन 2022 चाइना पेइचिंग इंटरनेशनल फेयर ऑफ ट्रेड इन सर्विस की सिलसिलेवार गतिविधियों में से एक है, जिसका मकसद अंतर्राष्ट्रीय आदान-प्रदान के प्लेटफार्म की स्थापना करना, कृषि सेवा व्यापार के विषय और मूल्य, मौके और चुनौतियों, प्रवृत्ति और सहयोग आदि मुद्दों पर पर गहन रूप से चर्चा करना है। इसके साथ ही विकास की सहमति बनाकर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को गहरा करना है।

रेडियो प्रोग्राम