मानव साझा नियति समुदाय का निर्माण करें और समान जीत प्राप्त करें

2022-09-01 17:17:09

3 सितंबर 1945 को चीनी जनता ने 14 वर्षों की कोशिश के बाद जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध में महान जीत हासिल की। इसके साथ ही विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध की पूर्ण विजय की घोषणा की गयी। शांति फिर एक बार इस दुनिया में वापस लौटी।

77 वर्षों के बाद शांति व विकास अभी भी मानव की मांग है। अब यह दुनिया सौ वर्षों में अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर में गुजर रही है। भिन्न-भिन्न चुनौतियों के सामने शांति की रक्षा कैसे की जा सकती है? और मानव के समान विकास को कैसे मजबूत किया जा सकता है? यह सभी देशों के सामने आने वाले युग का कर्तव्य बन गया है।

2 सितंबर 1945 को जापान सरकार ने आत्मसमर्पण दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए, जिससे जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध की पूर्ण विजय की घोषणा आधिकारिक तौर पर की गयी। 3 सितंबर को जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध की जीत की वर्षगांठ है, और चीनी नागरिक हमेशा इसे अपने दिलों में रखते हैं। विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध में, चीन में जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध सबसे पहले शुरू हुआ और सबसे लंबे समय तक चला। पूर्व मुख्य युद्ध क्षेत्र के रूप में चीन ने जापानी सेना के विदेश में स्थित 50 प्रतिशत से अधिक सैनिकों के साथ लड़ाई की। चीन ने इसके लिए महान राष्ट्रीय बलिदान भी दिए हैं। कुल 3 करोड़ 50 लाख सैनिक व आम नागरिक मारे गए या हताहत हुए, साथ ही लगभग 7 खरब युआन का प्रत्यक्ष आर्थिक नुकसान हुआ।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम