2022 चीन न्यू मीडिया सम्मेलन उद्घाटित

2022-08-30 14:27:29

30 अगस्त को 2022 चीन न्यू मीडिया सम्मेलन हूनान प्रांत के छांगशा शहर में उद्घाटित हुआ। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो के सदस्य, सीपीसी केंद्रीय कमेटी के प्रचार-प्रसार विभाग के मंत्री ह्वांग खुनमिंग ने वीडियो के तरीके से उद्घाटन समारोह में भाग लिया और भाषण भी दिया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हमें समय की आवश्यकताओं के अनुरूप, संचार के नियम को समझना चाहिए, मीडिया के गहन एकीकरण में तेजी लाना चाहिए, और एकता और प्रगति की शक्तिशाली ताकतों को बेहतर ढंग से एकजुट करना चाहिए।

   ह्वांग खुनमिंग ने कहा कि इधर के वर्षों में चीन के मीडिया एकीकरण के विकास में महत्वपूर्ण प्रगति और उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की गई हैं। नई यात्रा पर, हमें मीडिया एकीकरण के विकास को मजबूती से बढ़ावा देना चाहिए और व्यापक विचारों और अधिक शक्तिशाली उपायों के साथ नई संभावनाओं को खोलना जारी रखना चाहिए।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम