जिनेवा स्थित एशियाई और अफ्रीकी देशों के राजनयिक दूतों ने शिनच्यांग की यात्रा की

2022-08-28 18:01:03


चीनी विदेश मंत्रालय के निमंत्रण पर जिनेवा स्थित एशिया और अफ्रीका के विकासशील देशों के राजनयिक दूतों ने 24 से 27 अगस्त तक चीन के शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश के उरुमुछी और काशगर का दौरा किया।


काशगर की यात्रा के दौरान राजनयिक दूतों ने पुराने शहर प्रबंधन स्मृति भवन और पुराने नगर का दौरा किया, जहां उन्होंने स्थानीय निवासियों के रहने के माहौल और रहने की स्थिति में सुधार देखा और कहा कि काशगर के लोग शांति और संतोष में रह रहे हैं और काम कर रहे हैं। उन्होंने "नरसंहार" के कोई सबूत और संकेत नहीं देखे।


काशगर के मस्जिद और शिनच्यांग इस्लामिक संस्थान के भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने स्थानीय मौलवियों के साथ काफी बातचीत की और स्थानीय लोगों के धार्मिक विश्वास की स्वतंत्रता की रक्षा के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शिनच्यांग की स्थानीय सरकार इस बात से पूरी तरह वाकिफ है कि लोगों और धर्म की रक्षा के लिए किस तरह की प्रथा फायदेमंद है। यह प्रथा दुनिया को दिखाती है कि चीन धार्मिक विश्वास की स्वतंत्रता का सम्मान करता है और उसकी रक्षा करता है। चीन सरकार न केवल विभिन्न धार्मिक समूहों को कानून के अनुसार वैध गतिविधियों के आयोजन की रक्षा करती है, बल्कि आतंकवाद और डी-रेडिकलाइजेशन का मुकाबला करने के लिए एक रास्ता तलाशती है, जो कई देशों के लिए सीखने योग्य है।


उरुमुछी में राजनयिक दूतों ने अंतरराष्ट्रीय लैंड पोर्ट क्षेत्र का दौरा किया और "बेल्ट एंड रोड" कोर क्षेत्र की निर्माण उपलब्धियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शिनच्यांग में उन्होंने एक विविध, आधुनिक और समावेशी समाज देखा है, जो शिनच्यांग में "जबरन श्रम" और "नरसंहार" के बारे में अफवाहों से बिल्कुल अलग है। जिनेवा लौटने के बाद, शिनच्यांग में उन्होंने जो कुछ देखा और सुना है, दूसरे लोगों से साझा करेंगे, वे शिनच्यांग से संबंधित अफवाहों और झूठ के खिलाफ लड़ेंगे, चीन की संप्रभुता व प्रादेशिक अखंडता का दृढ़ता से समर्थन करेंगे, और चीन के वैध रुख का समर्थन करेंगे।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम