चीन में हाईलैंड जौ का बड़ा औद्योगिक विकास हुआ

2022-08-28 17:20:39

29 अगस्त को चीन के स्छ्वान प्रांत की आबा काउंटी में पहला हाईलैंड जौ फसल उत्सव आयोजित होगा।

आबा काउंटी पश्चिमी स्छ्वान प्रांत में हाईलैंड जौ का मुख्य उत्पादक क्षेत्र है। जहां समृद्ध कृषि योग्य भूमि संसाधन, मजबूत कृषि संस्कृति और हाइलैंड जौ रोपण का लंबा इतिहास है। अपनी अनूठी भौगोलिक स्थिति और जलवायु विशेषताओं के कारण यहां हाइलैंड जौ की हर साल फसल होती है, और इसे पठार पर अनाज का भंडारण माना जाता है।

गौरतलब है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद आबा काउंटी ने कृषि आपूर्ति पक्ष के संरचनात्मक सुधार को गहरा करना जारी रखा है, लगातार किसानों को समृद्ध बनाने की नीति के कार्यान्वयन को बढ़ावा दिया है, और हाइलैंड जौ और रेपसीड जैसे पठार-विशिष्ट कृषि और पशुपालन उद्योगों के विकास को बढ़ावा देने का प्रयास किया है। आबा काउंटी ने ठीक समय पर गरीबी उन्मूलन कार्य को पूरा किया है। किसानों और चरवाहों की आय लगातार बढ़ रही है, और कृषि विकास, ग्रामीण समृद्धि और किसानों व चरवाहों की आय में वृद्धि की एक नई स्थिति पैदा हुई है।

इस बार हाईलैंड जौ फसल उत्सव का आयोजन न सिर्फ़ नये युग में ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े काम को अच्छी तरह से करने का एक विशिष्ट अभ्यास है, बल्कि आबा काउंटी में कृषि और पर्यटन के एकीकरण को बढ़ावा देने और पर्यटन के विकास के लिये एक महत्वपूर्ण खोज भी है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम