"चीन के व्यावसायिक शिक्षा विकास पर श्वेत पत्र" जारी हुआ

2022-08-21 16:55:20

विश्व व्यावसायिक और तकनीकी शिक्षा विकास सम्मेलन के दौरान चीनी शिक्षा मंत्रालय ने चीन के व्यावसायिक शिक्षा विकास के अनुभव को दुनिया के सामने पेश करने के लिए "चीन के व्यावसायिक शिक्षा विकास पर श्वेत पत्र" जारी किया।

श्वेत पत्र के अनुसार, व्यावसायिक शिक्षा चीनी राष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली और मानव संसाधन विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। व्यावसायिक शिक्षा का विकास दुनिया भर के देशों के लिए अर्थव्यवस्था, समाज, जनसंख्या, पर्यावरण, रोजगार और अन्य पहलुओं की चुनौतियों का सामना करने और सतत विकास हासिल करने के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक विकल्प बन गया है। नए युग में चीन सरकार व्यावसायिक शिक्षा को बहुत महत्व देती है, व्यावसायिक शिक्षा को आर्थिक और सामाजिक विकास और शैक्षिक सुधार और नवाचार में अधिक प्रमुख स्थान पर रखती है। लंबे समय तक अभ्यास और अन्वेषण के बाद चीन ने एक अद्वितीय आधुनिक व्यावसायिक शिक्षा विकास प्रतिमान बनाया है।

श्वेत पत्र में आगे कहा गया है कि चीन ने व्यावसायिक शिक्षा को राष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली और मानव संसाधन विकास के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में स्थान दिया है। चीन ने चीनी विशेषता वाले समाजवादी तंत्र की श्रेष्ठताओं का प्रसार कर आधुनिक व्यावसायिक शिक्षा के विकास के लिए संस्थागत प्रणाली का निर्माण किया है और व्यावसायिक शिक्षा विकास का चीनी मॉडल बनाया है।

श्वेत पत्र इस बात पर भी जोर दिया गया है कि सहयोग और आदान-प्रदान के लिए एक मंच का निर्माण करना और चीन के व्यावसायिक शिक्षा सुधार की उपलब्धियों को दुनिया के साथ साझा करना चीन की एक सुंदर दूरदृष्टि है। चीन लगातार बाहरी दुनिया के लिए खुलकर व्यावसायिक शिक्षा सुधार और विकास की विश्व प्रवृत्ति में गहराई से एकीकृत होगा, सक्रिय रूप से एक अंतरराष्ट्रीय विनिमय मंच का निर्माण करेगा, और गरीबी को खत्म करने, रोजगार बढ़ाने और लोगों की आजीविका में सुधार करने के लिए प्रयास करेगा।

रेडियो प्रोग्राम