चीन ने अभिनव देशों की श्रेणी में प्रवेश किया

2022-08-19 16:11:27

 हाल के 10 वर्षों में चीन के स्वतंत्र नवाचार प्रदर्शन क्षेत्रों की संख्या 3 से बढ़कर 23 हो गई है, और उच्च तकनीक वाले उद्यमों की संख्या दस पहले की तुलना में 49 हजार से बढ़कर 2021 में 3 लाख 30 हजार हो गई।

पिछले दस वर्षों में, बुनियादी अनुसंधान में चीन का निवेश साल दर साल बढ़ा है। 2021 में, यह 2012 की तुलना में 3.4 गुना रहा, जो पूरे समाज में अनुसंधान एवं विकास निवेश के उच्चतम अनुपात के लिए जिम्मेदार है। यह चीन की नवीन जीवन शक्ति और मजबूत प्रेरक शक्ति का मुख्य स्रोत भी है।

आज ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में चीन की रैंकिंग 2012 में 34वें स्थान से 2021 में 12वें नंबर पर आ गयी है। चीन हाई-स्पीड रेलवे और 5जी नेटवर्क के निर्माण में दुनिया में सबसे आगे है, समानव अंतरिक्ष यान और मंगल अन्वेषण में बड़ी सफलताएं हासिल की हैं।चीन के नए ऊर्जा वाहन और नए प्रदर्शन उद्योगों का पैमाना दुनिया में पहले स्थान पर है।

   नवाचार न केवल चीन को गहराई से बदल रहा है, बल्कि चीन को भविष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित कर रहा है।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम