सबसे सुंदर डॉक्टर---मा वनइ

2022-08-19 14:29:11


19 अगस्त को पांचवां "चीनी डॉक्टर दिवस" है। चीन के छिंगहाई प्रांत के ह्वांगनान तिब्बत स्वशासन प्रिफैक्चर के त्सखू काउंटी के पीपुल्स अस्पताल के निदेशक मा वनइ को वर्ष 2022 में "सबसे सुंदर डॉक्टर" के रूप में चुना गया है।

1990 के दशक में, स्नातक होने के बाद मा वनइ त्सखू काउंटी में काम करने गए। त्सखू काउंटी की औसत ऊंचाई 3,700 मीटर है और औसत वार्षिक तापमान ज़ीरो के नीचे 2.4 डिग्री रहता है। मा वनइ ने यहां 27 साल तक काम किया है। वे कई कठिनाइयों का सामना करते हुए स्थानीय किसानों और चरवाहों की जांच व निदान करते हैं।

उन्होंने और उनकी टीम ने कई तकनीकी कठिनाइयों को दूर किया है, जिससे त्सखू काउंटी में चिकित्सा और स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी के रिक्त स्थान को भर दिया। आज त्सखू काउंटी पीपुल्स अस्पताल के बुनियादी ढांचे के निर्माण ने एक छलांग हासिल की है।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम