चिनचो शहर का हरित परिवर्तन

2022-08-18 14:01:17

16 अगस्त को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पूर्वोत्तर चीन के ल्याओनिंग प्रांत के चिनचो शहर का निरीक्षण दौरा किया, यह शहर उत्तर चीन और पूर्वोत्तर चीन को जोड़ने वाला यातायात हब है। चिनचो शहर में शी चिनफिंग ने सुन्दर तोंगहू झील वन पार्क की यात्रा की।  

तोंगहू झील वन पार्क चिनचो शहर की माता नदी यानी कि श्याओलिंग नदी के साथ पूर्व की ओर फैला हुआ है, जिसका क्षेत्रफल लगभग 117.5 हेक्टेयर है। यह पश्चिमी ल्याओनिंग में उच्चतम मानक और सबसे व्यापक कार्यों के साथ सबसे बड़ा शहरी जल दर्शनीय स्थल है।

पहले श्याओलिंग नदी एक बार शुष्क मौसम के दौरान सूख गयी थी, और दोनों तरफ का वातावरण गंदा था। साल 2014 से ही, चिनचो शहर ने इस नदी के व्यापक पर्यावरणीय सुधार को अंजाम दिया और नदी के किनारे हरित पट्टी का निर्माण किया। इसके साथ ही चिनचो ने नौकायन और विंडसर्फिंग भी विकसित की है। तोंगहू झील के पानी पर, विंडसर्फिंग, रोइंग और कयाकिंग के प्रेमियों को अक्सर "हवा और लहरों की सवारी" करते देखा जा सकता है।

अच्छा पारिस्थितिक वातावरण पूर्वोत्तर के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए मूल्यवान संसाधन है, और यह पूर्वोत्तर के पुनरुत्थान के लिए भी एक लाभ है। पूर्वोत्तर चीन की कई यात्राओं के दौरान, शी चिनफिंग ने बार-बार पारिस्थितिक संरक्षण और हरित विकास पर जोर दिया है।

मई 2016 में, शी चिनफिंग ने हेलोंगच्यांग प्रांत के शीश्वेइ राष्ट्रीय वन पार्क का निरीक्षण दौरा किया, जहां उन्होंने वन्य क्षेत्र में आर्थिक परिवर्तन विकास की स्थिति की जानकारी ली और कहा कि पारिस्थितिक पर्यावरण की रक्षा का रणनीतिक महत्व है। साल 2018 में पूर्वोत्तर चीन की यात्रा के दौरान, शी चिनफिंग ने चीलिन प्रांत में छाकान झील की यात्रा करते हुए कहा कि पारिस्थितिक पर्यावरण की रक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए और हरित विकास पर जोर देना चाहिए।

चिनचो शहर में मौजूदा तोंगहू झील वन पार्क की यात्रा के दौरान, शी चिनफिंग ने स्थानीय लोगों के साथ स्नेहपूर्ण बातचीत की। उन्होंने कहा कि चीनी शैली का आधुनिकीकरण एक ऐसा आधुनिकीकरण है जिसमें सभी लोग समृद्ध हुए हैं। यह केवल कुछ ही लोगों का समृद्ध होना नहीं है, बल्कि सभी लोगों की समान समृद्धि और खुशी है। पूर्वोत्तर चीन में पुनरुत्थान रणनीति के गहरे कार्यान्वयन को आगे बढ़ाया जाए, औद्योगिक संरचना के परिवर्तन में गति दी जाए, नए युग में सुधार और विकास की आवश्यकताओं के अनुकूल हो जाए, हमें पूर्वोत्तर चीन के पुनरुत्थान पर पक्का विश्वास है।

बता दें कि पूर्वोत्तर चीन में हेलोंगच्यांग, ल्याओनिंग और चीलिन तीनों प्रांत शामिल है। 

(श्याओ थांग)

 

रेडियो प्रोग्राम