आम लोगों को एहसास हो कि पार्टी तहे दिल से लोगों की सेवा कर रही है! - शी चिनफिंग

2022-08-18 14:10:28

17 अगस्त को दोपहर बाद, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग पूर्वोत्तर चीन के ल्याओनिंग प्रांत की राजधानी शेनयांग में स्थित हुआनकू जिले के मूतान समुदाय पहुंचे, जहां उन्होंने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के बुनियादी स्तरीय निर्माण और लोगों की सेवा करने की स्थिति की जानकारी ली।

उन्होंने बल देते हुए कहा कि पुराने समुदायों के परिवर्तन का लोगों के लाभ, खुशी और सुरक्षा से सीधा संबंध है, और लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए यह एक महत्वपूर्ण कार्य है। पुराने समुदायों के नवीनीकरण से न केवल रहने के माहौल और रहने की सुविधाओं में सुधार होना चाहिए, बल्कि सामुदायिक सेवाओं को भी मजबूत करना चाहिए और सेवा स्तरों में सुधार करना चाहिए।

शी चिनफिंग ने कहा कि चीन एक उम्रदराज़ समाज में प्रवेश कर गया है, बुजुर्ग लंबे से लंबे समय तक जी रहे हैं। सामुदायिक सेवाओं को अच्छी तरह से करना चाहिए, और खास कर बुजुर्गों के लिए सेवाओं को बेहतर रूप से करना चाहिए, बच्चों को प्रशिक्षित करने और शिक्षा देने को भी मजबूत करना चाहिए। लोगों को यह एहसास दिलाएं कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी तहे दिल से लोगों की सेवा करती है और पार्टी हमेशा जनता के साथ है।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम