2022 में चीन के "सबसे खूबसूरत डॉक्टर" के उन्नत कार्यों की कहानियां जारी

2022-08-17 15:51:40

 पांचवें "चीनी डॉक्टर दिवस" के आगमन के अवसर पर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के प्रचार-प्रसार मंत्रालय और राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने 2022 में "सबसे खूबसूरत डॉक्टर" के उन्नत कार्यों को सार्वजनिक रूप से पूरे समाज में जारी किया।

तिंग येनयू, मा वनयी, श्यू रेवनसान, सुन निंग, चांग चिंग, चोंग शिंगथाओ, हू मिनह्वा, काओ छी, क्वान शांगतुंग और फेंग फेंग आदि 10 व्यक्तियों का कोरोना महामारी के खिलाफ राष्ट्रीय महामारी विज्ञान विशेषज्ञ टीम में चयन किया गया। वे लोगों और जीवन की सर्वोच्चता का पालन करते हैं, स्वस्थ चीन के निर्माण में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं, और लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा करते हैं। कई चिकित्सा और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें "सबसे खूबसूरत डॉक्टरों" से सीखना चाहिए, अपनी पेशेवर क्षमताओं में लगातार सुधार करना चाहिए, और लोगों को अधिक उच्च गुणवत्ता वाली और कुशल स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का प्रयास करना चाहिए।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम