पूर्वोत्तर चीन में पुराने औद्योगिक आधार के पुनरुत्थान के बारे में चिंतित चीनी राष्ट्रपति

2022-08-17 14:36:44


16 अगस्त को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीन के ल्याओनिंग प्रांत के चिनचो शहर का निरीक्षण दौरा किया। उन्होंने क्रमशः ल्याओनिंग-शेनयांग युद्ध स्मृति हॉल, और तोंगहू फ़ॉरेस्ट पार्क की यात्रा की, पूर्वोत्तर मुक्ति युद्ध और ल्याओनिंग-शेनयांग युद्ध के इतिहास का सिंहावलोकन किया और ल्याओनिंग प्रांत के बाढ़ नियंत्रण व पारिस्थितिक पर्यावरण बहाली तथा संरक्षण कार्य के बारे में रिपोर्ट सुनी। इसके साथ ही उन्होंने बाढ़ नियंत्रण कार्य और आपदा रक्षा सुविधाओं में सुधार के लिए महत्वपूर्ण आदेश दिया।


बता दें कि ल्याओनिंग प्रांत चीन के उद्योग का पालना माना जाता है, जहां चीन में पहले पिघले हुए इस्पात, पहले फाइटर जेट और पहले दस हज़ार टन वाले महासागरीय मालवाहक का उत्पादन किया गया था।

पूर्वोत्तर चीन जैसे पुराने औद्योगिक आधार का व्यापक पुनरुत्थान एक निश्चित राष्ट्रीय रणनीति है, जिस पर शी चिनफिंग हमेशा चिंतित रहे हैं और उसे आगे बढ़ाते हैं। अगस्त 2013 में, उन्होंने ल्याओनिंग के निरीक्षण दौरे के मौके पर कहा कि पुराने औद्योगिक आधार के पुनरुत्थान के लिए बाज़ार, रूपांतरण, और नवाचार पर ध्यान दिया जाना जरूरी है। विश्व वैज्ञानिक और तकनीकी क्रांति के नए दौर द्वारा लाए गए रणनीतिक अवसरों से लाभ उठाते हुए उद्यमों की मुख्य भूमिका निभानी चाहिए, नवाचार के कारकों को उद्योगों की ओर इकट्ठा करने का समर्थन और मार्गदर्शन करना चाहिए। उद्योगों के नवाचार के लिए प्रेरक शक्ति, और जीवन शक्ति को लगातार बढ़ावा देना चाहिए।


आकड़ों के मुताबिक, 2021 में ल्याओनिंग प्रांत में जीडीपी 27 खरब 58 अरब 41 करोड़ युआन थी, जिसमें साल 2020 की तुलना में 5.8 प्रतिशत का इजाफा हुआ। औद्योगिक तकनीकी परिवर्तन में निवेश की वृद्धि दर राष्ट्रीय की तुलना में 26.9 प्रतिशत अधिक है। हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग के अतिरिक्त मूल्य में साल 2020 की तुलना में 12.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई, और निवेश में 71.2 प्रतिशत का इजाफा हुआ।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम