वैश्विक मानवीय राहत में चीनी शक्ति

2022-08-17 11:19:00

 

19 अगस्त को "चीनी डॉक्टर दिवस" है और विश्व मानवतावादी दिवस भी है। विश्व मानवतावादी दिवस दुनिया भर में एक दूसरे की मदद करने का उत्सव मनाने का वैश्विक उत्सव है। पिछले कुछ दशकों में चीन सक्रिय रूप से विदेशी चिकित्सा सहायता और वैश्विक आपातकालीन प्रतिक्रिया को अंजाम देता रहा है, स्वास्थ्य के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन को ईमानदारी से पूरा करता है और अंतरराष्ट्रीय मानवीय जिम्मेदारियों को निभाता है। विदेशी चिकित्सा और स्वास्थ्य सहायता में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल हुई हैं।

1963 से चीन ने क्रमशः 69 विकासशील देशों को विदेशी सहायता चिकित्सा दल भेजे हैं, कुल 25 हजार चिकित्सा कर्मी भेजे और 28 करोड़ रोगियों का इलाज किया है। जून 2017 तक दुनिया भर के 51 देशों में चीन के कुल 1300 से अधिक चिकित्सा कर्मी और सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ काम करते हैं। और चीन में 20 हजार से अधिक अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा और स्वास्थ्य प्रबंधन व तकनीकी प्रतिभाओं को प्रशिक्षित किया गया। चीन सक्रिय रूप से अंतरराष्ट्रीय आपातक राहत कार्रवाई का नेतृत्व करता है और क्रमशः अंगोला और गुयाना में फैले पीले बुखार और जीका वायरस की महामारियों के मुकाबले में शामिल रहा है।

2020 में, दुनिया भर में कोविड-19 महामारी फैली, जो द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद से सबसे गंभीर वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट बन गया। कई देशों में महामारी की रोकथाम सामग्री की उत्पादन क्षमता की कमी है और लोगों के जीवन को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा। अब तक, चीन ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को लगभग 3.5 खरब मास्क, 4 अरब से अधिक सुरक्षात्मक कपड़े, 6 अरब से अधिक परीक्षण किट और 2.2 अरब से अधिक टीकों की खुराक प्रदान की है। चीन ने 20 से अधिक देशों में प्रौद्योगिकी को स्थानांतरित किया है और टीकों के उत्पादन में सहयोग किया है, जिससे 100 से अधिक देशों और कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों को लाभ मिला। चीन के टीके पहाड़ों और समुद्रों को पार कर वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य के विकास को बढ़ावा देते हैं और संयुक्त रूप से एक प्रतिरक्षा अवरोध का निर्माण करते हैं। यह अब तक चीन द्वारा की गई सबसे बड़ी वैश्विक मानवीय कार्रवाई है और यह मानव इतिहास में एक गौरवशाली पृष्ठ बन गया है।

रूसी मीडिया ने यह कहा था कि अमेरिका टीकों का उपयोग हथियारों के रूप में करता है, जबकि चीन टीकों का उपयोग दुनिया को बचाने में करता है, तो इसमें कोई संदेह नहीं है कि चीन वैश्विक वैक्सीन आपूर्ति का चैंपियन है। यह एक महत्वपूर्ण तथ्य को स्पष्ट करता है कि महामारी के वैश्विक फैलाव और कुछेक देशों द्वारा महामारी के वैश्विक मुकाबले में बाधा डालने की स्थिति में चीन अंतरराष्ट्रीय समुदाय को महामारी विरोधी सहायता प्रदान करने पर कायम रहता है, जिससे जीवन का सम्मान करने और घायलों को बचाने की महान गुणवत्ता प्रदर्शित होती है। इसने अंतरराष्ट्रीय सहायता के लिए एक मिसाल कायम की।

चाहे अन्य देशों को कठिनाइयों से निपटने में मदद करना हो, या हाथ मिलाकर महामारी से लड़ना और अर्थव्यवस्था को बहाल करना, चीन हमेशा समय की मांग का जवाब देता है, एक प्रमुख देश के रूप में अपनी जिम्मेदारी का प्रदर्शन करता है, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करता है और मानव साझा भाग्य समुदाय के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करता है।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम