9 करोड़ 89 लाख 90 हजार गरीब लोग एक साथ खुशहाल समाज में प्रवेश करें

2022-08-15 18:57:25

मौजूदा मानकों के अनुसार चीन में लक्षित गरीबी उन्मूलन और लक्षित नीति कार्यान्वयन के कारण 9 करोड़ 89 लाख 90 हजार ग्रामीण गरीब लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है।

   बीमारी के कारण गरीबी, शिक्षा के कारण गरीबी, धन की कमी और भूमि की कमी सहित गरीबी के 10 से अधिक कारणों में बीमारी ने 2014 के बाद से पहले स्थान पर मजबूती से जगह बनायी है। बीमारी गरीबी के सबसे महत्वपूर्ण और जिद्दी कारणों में से एक है। गरीबी से छुटकारा पाने के लिए, चीन ने 1,007 शहरी तृतीयक अस्पतालों से 1 लाख 18 हजार चिकित्सा कर्मियों को गरीबी से त्रस्त प्रांतों के 1,172 अस्पतालों में भेजा। उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा प्रतिभाएं, प्रौद्योगिकी, और अनुभवी चिकित्सा कर्मी गरीब क्षेत्रों में जाते हैं।

   इस के साथ चीन में गरीबी उन्मूलन के इतिहास में पहली बार गरीब परिवारों के लिए एक सटीक सूचना डेटाबेस स्थापित किया गया है। वर्ष 2014 से, सूचना डेटाबेस ने लगभग 9 करोड़ गरीब लोगों के बारे में 22 अरब 80 करोड़ जानकारी एकत्र की है। इन बिग डेटा की मदद से सहायक किसी भी गरीब परिवार को नक्शे पर ढूंढ सकते हैं।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम