इस वर्ष की पहली छमाही में चीन के मशीनरी उद्योग के कुल निर्यात मूल्य में 10.41% की वृद्धि

2022-08-11 10:29:13

चीनी मशीनरी उद्योग संघ द्वारा हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष की पहली छमाही में चीन के मशीनरी उद्योग के अतिरिक्त मूल्य में 0.7% की वृद्धि हुई। विदेशी व्यापार निर्यात के संदर्भ में इस वर्ष की पहली छमाही में चीन के मशीनरी उद्योग का निर्यात कुल 3 खरब 44 अरब 12 करोड़ अमेरिकी डॉलर रहा, जो 10.41% की वृद्धि हुई। विशिष्ट उत्पादों के संदर्भ में, ऑटोमोबाइल, निर्माण मशीनरी और अन्य उत्पादों ने अच्छा प्रदर्शन किया। वाहन निर्यात 12 लाख वाहनों को पार कर गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 41.4% की वृद्धि हुई।

   इस वर्ष विभिन्न क्षेत्रों और विभागों ने प्रतिकूल प्रभावों को सक्रिय रूप से हल किया है और विकास को स्थिर करने के लिए सिलसिलेवार उपाय उठाए गए। चीन मशीनरी उद्योग संघ के कार्यकारी उपाध्यक्ष छेन पिन ने कहा कि कई चुनौतियों के तहत, निर्यात की दो अंकों की वृद्धि उद्यमों और औद्योगिक विकास के लचीलेपन को दर्शाती है।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम