चीनी उप विदेश मंत्री ने पेलोसी की थाईवान यात्रा पर चर्चा की

2022-08-10 16:37:30

चीनी उप विदेश मंत्री मा छाओशू ने 9 अगस्त को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी की थाईवान यात्रा के बारे में मीडिया के सवालों के जवाब दिये।

मा छाओशू ने कहा कि यह एक असफल राजनीतिक तमाशा और खतरनाक रूप से दुर्भावनापूर्ण उकसावे का मामला है। पेलोसी ने चीन द्वारा दी गयी चेतावनी की उपेक्षा कर मनमाने ढंग से थाईवान की यात्रा की, जिसने गंभीर रूप से चीन की प्रभुसत्ता और प्रादेशिक अखंडता को बर्बाद किया, गंभीर रूप से एक-चीन सिद्धांत और चीन व अमेरिका के बीच तीन संयुक्त विज्ञप्तियों का उल्लंघन किया, गंभीर रूप से चीन-अमेरिका संबंधों की राजनीतिक आधार को नष्ट किया, और गंभीर रूप से थाईवान जलडमरूमध्य की शांति व स्थिरता को नुकसान पहुंचाया, जिसे चीनी जनता बिलकुल स्वीकार नहीं करेगी। चीन ने इसका जबरदस्त जवाब दिया है, जो वैध व न्यायपूर्ण है। यह दुर्घटना भी एक नकारात्मक शिक्षण सामग्री है, जिससे दुनिया को "चीन को नियंत्रित करने के लिए थाईवान का उपयोग करने" और थाईवान के अधिकारियों के "स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए अमेरिका पर भरोसा करने" के लिए अमेरिका के भयावह इरादों को स्पष्ट रूप से देखने का अवसर मिलता है। साथ ही, इस बात से एक-चीन सिद्धांत पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की समझ और मजबूत हो गयी है और अमेरिका द्वारा थाईवान से चीन की रोकथाम करने का प्रयास बेकार होगा।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम