हांगचो एशियाई खेलों के गतिशील खेल चिह्न जारी किए गए

2022-08-08 17:12:32

हांगचो एशियाई खेलों ने 8 अगस्त को एशियाई खेलों के गतिशील खेल प्रतीक जारी किए, खेल चिह्न 40 प्रमुख वस्तुओं, 61 उप-वस्तुओं को कवर करते हैं। गतिशील खेल चिह्न नयी मीडिया संचार प्रवृत्ति के अनुरूप और बुद्धिमान एशियाई खेलों को प्रतिबिंबित करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।

प्रतिस्पर्धा संचार प्रौद्योगिकी के विकास के साथ, गतिशील खेल चिह्नों का डिज़ाइन और अनुप्रयोग बड़े पैमाने की प्रतियोगिताओं की दृश्य छवि और परिदृश्य डिजाइन में मुख्यधारा की प्रवृत्ति बन गये हैं। 

पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक और टोक्यो ओलंपिक दोनों ने गतिशील खेल चिह्न लॉन्च किए हैं। इस बार, एशियाई खेलों में गतिशील खेल चिह्न का इस्तेमाल करना इतिहास में पहली बार हुई है।

हांगचो एशियाई खेलों की आयोजन समिति ने कहा कि इस गतिशील खेल चिह्न प्रणाली के जारी होने के बाद, इसका व्यापक रूप से आयोजन स्थल की पहचान, मीडिया प्रसारण, शहरी परिदृश्य, वित्तीय मीडिया प्रचार और अन्य क्षेत्रों में उपयोग किया जाएगा, और गतिशील दृश्य प्रतीकों के माध्यम से शहर के आकर्षण और खेल कौशल को प्रदर्शित करें।

रेडियो प्रोग्राम