पेलोसी का लोकतंत्र काम नहीं चलेगा

2022-08-08 19:54:49

अमेरिकी संसद की स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने हाल में चीन के थाईवान क्षेत्र की यात्रा की और कहा कि वह लोकतंत्र का समर्थन करने के लिए थाईवान गयी थी। लेकिन थाईवान के लोग स्पष्ट रुप से जानते हैं कि पेलोसी द्वारा थाईवानी लोकतंत्र का समर्थन करने की कथनी पर 75 प्रतिशत थाईवानी लोगों को भरोसा नहीं है। कई लोगों ने कहा कि खुद के हितों, राजनीतिक पार्टी के हितों और अमेरिका के हितों के लिए पेलोसी थाईवान आयी है।

इसके बारे में अमेरिकी लोग भी स्पष्ट रूप से जानते हैं कि पेलोसी जैसे अमेरिकी राजनेता चीन की प्रभुसत्ता और सुरक्षा व हितों को नुकसान पहुंचाने, थाईवान जलडमरुमध्य की तनावपूर्ण परिस्थिति और चीन-अमेरिका मुठभेड़ के तीव्र होने के लिए जिम्मेदार हैं और उन्हें इसके लिए दर्दनाक कीमत चुकानी पड़ेगी।

लोकतंत्र क्या है?लोकतंत्र का सार है कि लोग ही स्वामी बन सकते हैं। थाईवान मामले पर 1.4 अरब चीनी लोगों का रुख हमेशा रहा है, यानी वे देश की प्रभुसत्ता और प्रादेशिक अखंडता की रक्षा करेंगे और थाईवानी स्वतंत्रता की ताकतों के लिए कोई स्थान नहीं छोड़ेंगे। यदि पेलोसी सचमुच लोकतंत्र की रक्षक है, तो उन्हें चीनी लोगों की समान अपील को सुननी चाहिए। 

अमेरिका ने कई बार लोकतंत्र के बहाने से दूसरे देशों के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप किया है। मध्य-पूर्व एशिया से उत्तरी अफ्रीका तक, पूर्वी यूरोप से लातीन अमेरिका तक, अमेरिकी शैली वाले लोकतंत्र की अग्नि जलायी गयी और लोगों को उससे काफी पीड़ा हुई। अमेरिकी राजनेताओं की कार्रवाइयों ने लोकतंत्र को बर्बाद किया है, साथ ही विश्व के देशों के शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की बुनियादी स्थिति को भी नष्ट किया है।

इधर के दिनों में चीन का न्यायपूर्ण उचित प्रतिवाद हमले का व्यापक अंतर्राष्ट्रीय समर्थन मिला है। 170 से अधिक देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने पेलीसी की थाईवान यात्रा की निंदा की और एक-चीन सिद्धांत का समर्थन किया। यह आधिपत्य और आधिपत्य विरोधी, हस्तक्षेप और हस्तक्षेप विरोधी, और विभाजन और अलगाववाद के बीच एक बड़ा संघर्ष है। पेलोसी का लोकतंत्र काम नहीं चलेगा।

रेडियो प्रोग्राम