जी7 थाईवान का बयान बेकार कागज का एक टुकड़ा है

2022-08-05 16:26:35

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 4 अगस्त को कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में पूर्वी एशिया सहयोग पर विदेश मंत्रियों की श्रृंखला बैठकों के दौरान एक साक्षात्कार में कहा कि, सात पश्चिमी देशों के समूह ने मिलकर थाईवान जलडमरूमध्य की मौजूदा स्थिति पर एक तथाकथित बयान जारी किया, जिसका चीन कड़ा विरोध करता है, क्योंकि यह खुले तौर पर उल्लंघनकर्ता का समर्थन करती है, और अधिकार रक्षक पर दबाव डालती है। "अन्य देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करना" विश्व शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए सबसे बुनियादी सिद्धांत है, यह तथाकथित बयान रद्दी पेपर का एक टुकड़ा है।

 100 से अधिक देशों ने कहा है कि वे एक-चीन नीति का पालन करते हैं, चीन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा का समर्थन करते हैं, और चीन की संप्रभुता के उल्लंघन का विरोध करते हैं। इसके साथ ही, संयुक्त राष्ट्र ने भी कहा कि वे एक चीन का समर्थन करने वाला 2758 प्रस्ताव का पालन करना जारी रखेगा। थाईवान चीन का हिस्सा है, यह अंतरराष्ट्रीय समुदाय की असली आम आवाज है।

रेडियो प्रोग्राम