जी7 और यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों के बयान पर चीनी विदेश मंत्रालय का जवाब

2022-08-04 18:26:24

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ छुनयिंग ने 4 अगस्त को नियमित संवाददाता सम्मेलन की अध्यक्षता की। यह पूछे जाने पर कि जी7 के विदेश मंत्रियों और यूरोपीय संघ के विदेश मामलों और सुरक्षा नीति के उच्च प्रतिनिधि ने एक संयुक्त बयान जारी किया। इस पर चीन की क्या टिप्पणी है?

हुआ छुनयिंग ने पहले बताया कि जी7 के विदेश मंत्रियों द्वारा दिए गए बयान से लोगों को समय और स्थान के बारे में भ्रमित महसूस होता है। इन देशों के विदेश मंत्रियों को स्पष्ट रूप से लगता है कि वे 120 से अधिक साल पहले आठ-राष्ट्र गठबंधन के युग में जी रहे हैं। आज की दुनिया ऐसी दुनिया नहीं रही है कि साम्राज्यवादी शक्तियां चीन की भूमि पर मनमाने ढंग से अपनी ताकत दिखा सकती हैं। आज का चीन पुराना चीन नहीं है, जिसे 100 से अधिक साल पहले दूसरों द्वारा धमकाया और दबाया गया था। उन्हें महाशक्ति बनने के सपने से जागना चाहिए।

हुआ छुनयिंग ने चार बिंदुओं पर जोर दिया: पहला, चीन को अपनी संप्रभुता और प्रादेशिक अखंडता की रक्षा करने का अधिकार है। दूसरा, एक-चीन सिद्धांत सात देशों और चीन के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक आधार है। तीसरा, एक-चीन सिद्धांत का केवल एक संस्करण और एक अर्थ है कि दुनिया में केवल एक ही चीन है, थाईवान चीन का एक हिस्सा है और चीन लोक गणराज्य की सरकार पूरे चीन का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र वैध सरकार है। चौथा, इतिहास और वास्तविकता के संदर्भ में, अमेरिका के नेतृत्व वाले जी7 के सदस्य आक्रामकता और जबरदस्ती की छवि वाले प्रवक्ता हैं।

हुआ छुनयिंग ने अंत में कहा कि मैं इन सात देशों के विदेश मंत्रियों को फिर से याद दिलाना चाहती हूं कि अब 21वीं सदी का तीसरा दशक है। यदि उनका दिमाग अभी भी 100 साल से अधिक समय में अटका हुआ है, तो समस्याएँ होंगी।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम