चीनी रक्षा मंत्रालय ने चीन के सैन्य जवाबी कार्रवाइयों पर बयान जारी किया

2022-08-04 18:27:03

चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता थैन खफेइ ने चीन के सैन्य जवाबी कार्रवाइयों पर बयान जारी किया। बयान इस प्रकार है:

2 अगस्त को, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी ने चीन के थाईवान का दौरा किया। यह व्यवहार अमेरिका की "थाईवान स्वतंत्रता" का समर्थन नहीं करने की प्रतिबद्धता के विपरीत है। चीन के प्रति एक गंभीर राजनीतिक उत्तेजना है और दोनों देशों और दोनों देशों की सेनाओं के बीच संबंधों के प्रति गंभीर नुकसान है। यह थाईवान जलडमरूमध्य की शांति और स्थिरता के लिए एक बड़ा खतरा है। चीन इसका कड़ा विरोध करता है। चीनी सेना अपनी बात पर कायम रहती है। चीनी जन मुक्ति सेना के पूर्वी युद्ध क्षेत्र ने थाईवान द्वीप के आसपास के समुद्र और हवाई क्षेत्र में सिलसिलेवार महत्वपूर्ण सैन्य अभ्यास किये, जो अमेरिका-थाईवान मिलीभगत के खिलाफ गंभीर निवारक है।

हम अमेरिका और थाईवान की मिनचिन पार्टी प्राधिकरण को चेतावनी देते हैं कि "चीन को नियंत्रित करने के लिए थाईवान का उपयोग करना" व्यर्थ है, और "विदेशियों पर निर्भरता" के लिए कोई रास्ता नहीं है। अमेरिका व थाईवान की मिलीभगत और उकसावे से ही थाईवान को आपदा के रसातल में धकेल दिया जाएगा, और थाईवान के व्यापक देशबंधुओं को ही गंभीर नुकसान पहुंचेगा। चीन की राष्ट्रीय संप्रभुता और प्रादेशिक अखंडता की दृढ़ता से रक्षा करना 1.4 अरब चीनी लोगों की दृढ़ इच्छा है, और चीन का पूर्ण एकीकरण ऐतिहासिक प्रवृत्ति है। जनता की राय का उल्लंघन नहीं किया जा सकता, आग से खेलने से खुद आग में जल जाएगा। हम राष्ट्रीय संप्रभुता और प्रादेशिक अखंडता की दृढ़ता से रक्षा करेंगे और "थाईवान स्वतंत्रता" और बाहरी हस्तक्षेप के किसी भी रूप के लिए कोई जगह नहीं छोड़ेंगे।

(मीनू)

 

रेडियो प्रोग्राम