चीन ने “थाईवान स्वतंत्रता” कट्टरपंथियों को सज़ा देने का भाषण दिया

2022-08-03 14:04:59

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के थाईवान मामलात कार्यालय के प्रवक्ता ने 3 अगस्त को कानून के अनुसार “थाईवान स्वतंत्रता” कट्टरपंथियों को सज़ा देने पर भाषण दिया। भाषण के मुख्य विषय इस प्रकार हैं:

“थाईवान स्वतंत्रता” ताकत द्वारा किया गया विभाजन चीन की एकता की सबसे बड़ी बाधा है, और राष्ट्रीय पुनरुत्थान का गंभीर छिपा हुआ खतरा ही है। "ताइवान स्वतंत्रता" के कुछ कट्टरपंथियों ने अलगाववादी गतिविधियों को करने की बड़ी कोशिश की। उनकी कार्रवाई ने खुले तौर पर चीन की प्रभुसत्ता और प्रादेशिक अखंडता को उकसाया, खुले तौर पर राष्ट्रीय कानून की गरिमा को ठेस पहुंचाया, गंभीर रूप से थाईवान जलडमरूमध्य की शांति व स्थिरता को बर्बाद किया, और गंभीर रूप से दोनों तटों के बंधुओं के समान हितों और चीनी राष्ट्र के मूल हितों को नुकसान पहुंचाया। उन्हें कानून के आधार पर गंभीर सज़ा देनी पड़ेगी।

“थाईवान स्वतंत्रता” के कट्टरपंथियों को आपराधिक जिम्मेदारी की जांच करने के लिये स्पष्ट कानूनी आधार होता है। संविधान में स्पष्ट रूप से यह लिखा हुआ है कि थाईवान चीन लोक गणराज्य की पवित्र भूमि का एक हिस्सा है। अलगाव विरोधी कानून और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून स्पष्ट रूप से यह लिखा हुआ है कि चीन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को विभाजित नहीं किया जा सकता। राष्ट्रीय संप्रभुता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करना थाईवान बंधुओं सहित सभी चीनी लोगों का सामान्य कर्तव्य है। कोई भी व्यक्ति या संगठन जो कानूनी दायित्वों को पूरा करने में विफल रहता है या राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने वाली गतिविधियों में शामिल होता है, उसकी कानूनी जिम्मेदारी के लिए कानून के अनुसार जांच की जाएगी। आपराधिक कानून स्पष्ट रूप से निर्धारित करता है कि जो लोग देश को विभाजित करने के लिये कार्रवाई को संगठित करते हैं, योजना बनाते हैं, और राष्ट्रीय एकता को कमजोर करते हैं, उन्हें देश को विभाजित करने के अपराध के लिए दोषी ठहराया जाएगा और दंडित किया जाएगा।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम