अंतर्राष्ट्रीय समुदाय पेलोसी की थाईवान यात्रा की सारतत्व और नियत को स्पष्ट रूप से समझते हैं

2022-08-03 18:24:56

चीनी विदेश मंत्रालय ने 3 अगस्त को पेइचिंग में हुए नियमित संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया, जिसके दौरान कई रिपोटर ने यह पूछा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने पेलोसी की थाईवान यात्रा के बारे में संयुक्त राष्ट्र संघ के रुख को स्पष्ट रूप से बताया है। दुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ सन् 1971 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक चीन सिद्धांत के बारे में पारित किए गए नंबर 2758 प्रस्ताव का पालन करता है। साथ ही, हमने यह भी देखा है कि कई देशों और अमेरिका में कई लोगों ने भी बयान देते हुए चीन का समर्थन किया है, जिसमें प्रसिद्ध अमेरिकी पत्रकार थॉमस फ्रीडमैन भी उनमें से एक है। थॉमस फ्रीडमैन ने पेलोसी की थाईवान यात्रा की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पेलोसी की यह योजना अतुलनीय: अंधाधुंध और गैर-जिम्मेदार है। फ्रीडमैन का मानना है कि इस विशुद्ध प्रतीकात्मक यात्रा से थाईवान और सुरक्षित एवं समृद्धि प्राप्त नहीं कर सकता है। इसके विपरीत, इसके अधिक दुष्परिणाम मिलने की संभावना है। इस पर चीन की टिप्पणी क्या है?

इस सवाल का जवाब देते समय चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ह्वा छुनयिंग ने विस्तृत रूप से अंतरराष्ट्रीय समुदाय की आवाज के बारे में जानकारी दी। हुआ छुनयिंग ने कहा कि पेलोसी की थाईवान यात्रा के बाद कुछ ही घंटों में ये न्यायपूर्ण आवाज बाहर निकली हैं, यह पूरी तरह से प्रदर्शित करता है कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय पेलोसी की थाईवान यात्रा की सारतत्व और नियत को स्पष्ट रूप से समझते हैं। पेलोसी की थाईवान यात्रा उनका खुद का एक बहुत ही बदसूरत रियलिटी शो है। जिससे ऐतिहासिक और कानूनी तथ्यों में कुछ भी बदलाव लहीं लाया जा सकता है कि थाईवान चीन का एक अविभाज्य हिस्सा है। साथ ही यह चीन के पूर्ण एकीकरण की ऐतिहासिक प्रवृत्ति को भी रोक नहीं सकता। और यह फिलहाल की स्थिति को भी हिला नहीं सकता है कि विश्व भर में 181 देश एक-चीन सिद्धांत का समर्थन कर रहे हैं।

इसके अलावा ह्वा छुनयिंग ने यह भी कहा कि हर बार पीछे मुड़कर देखें तो अमेरिका ने चीन को भड़काने की कई पहल की हैं, जो कि परिणामस्वरूप खुद ही अपमानित होता है।

(रमेश शर्मा)  

      

रेडियो प्रोग्राम