चीनी विदेश मंत्री वांग यी पूर्वी एशिया सहयोग विदेश मंत्रियों की श्रृंखला बैठक में भाग लेंगे

2022-08-02 17:55:33

चीनी विदेश मंत्री वांग यी 3 से 5 अगस्त तक कंबोडिया की राजधानी फोनों पेन्ह शहर में आईयोजित चीन-आसियान (10 प्लस 1) विदेश मंत्री बैठक, आसियान-चीन-जापान-दक्षिण कोरिया (10 प्लस 3) विदेश मंत्री बैठक, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन विदेश मंत्रियों की बैठक और आसियान क्षेत्रीय मंच विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। साथ ही, वे कंबोडिया के उप प्रधान मंत्री एवं विदेश मंत्री प्राक सोखोन के निमंत्रण पर कंबोडिया की यात्रा भी करेंगे।        चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ह्वा छुनयिंग ने 2 अगस्त को इसकी पुष्टि की।

(रमेश शर्मा)   

रेडियो प्रोग्राम