इस साल के सीआईएफटीआईएस की झलक

2022-08-01 19:07:13

1 अगस्त को 2022 चीन पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय सेवा व्यापार मेले (सीआईएफटीआईएस) की एक महीने की उलटी गिनती शुरू हो गई। पेइचिंग में "मैं मेले में आपका इंतजार कर रहा हूं" शीर्षक न्यूज ब्रीफिंग आयोजित हुई। बताया गया है कि 2022 सीआईएफटीआईएस 31 अगस्त से 5 सितंबर तक पेइचिंग स्थित राष्ट्रीय सम्मेलन सेंटर और शौकांग पार्क में आयोजित किया जाएगा।

सीआईएफटीआईएस वैश्विक सेवा व्यापार के क्षेत्र में सबसे बड़ी व्यापक प्रदर्शनी है। उसका स्थायी नारा है "वैश्विक सेवा, पारस्परिक लाभ व साझाकरण"। और 2022 का विषय "सेवा सहयोग विकास को बढ़ावा देता है, हरित नवाचार भविष्य का स्वागत करता है"।

2022 सेवा व्यापार मेले की मुख्य विशेषताएं- पहला, प्रदर्शनी स्थान का विस्तार किया गया। कुल प्रदर्शनी क्षेत्र 1 लाख 52 हजार वर्गमीटर तक पहुंच गया, जो पिछले सत्र की तुलना में 26 हजार वर्ग मीटर अधिक है।

दूसरा, पर्यावरण सेवाओं का नया विषय जोड़ा गया। इसमें मुख्य तौर पर पारिस्थितिक पर्यावरण संरक्षण, हरित ऊर्जा की बचत की नयी तकनीकों व नए अनुप्रयोगों को प्रदर्शित किया जाएगा।

तीसरा, डिजिटल प्रौद्योगिकी के नए तत्वों को उजागर किया गया। दूरसंचार, कंप्यूटर और सूचना सेवाओं की विशेष प्रदर्शनी में मेटावर्स अनुभव हॉल स्थापित किया गया।

चौथा, अंतर्राष्ट्रीयकरण के स्तर का लगातार सुधार किया गया और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ सहयोग तंत्र को गहरा किया गया।

बता दें कि 30 से अधिक देशों और क्षेत्रों, दुनिया के शीर्ष 500 उद्योगों को मेले में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया।

(मीनू)



रेडियो प्रोग्राम