थाईवान मुद्दे पर चीन ने अमेरिका चेताया

2022-08-01 19:04:52

चीन ने फिलहाल कई बार अमेरिका को अपनी गंभीर चिंता और न्यायपूर्ण दृष्टिकोण को स्पष्ट रूप से बता दिया है कि चीन अमेरिकी कांग्रेस के निचले सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी की थाईवान यात्रा का कड़ा विरोध करता है। अगर पेलोसी थाईवान की यात्रा करेगी, तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लीच्येन ने 1 अगस्त को राजधानी पेइचिंग में आयोजित नियमित प्रेस वार्ता में नैंसी पेलोसी की एशिया यात्रा के बारे में पूछे सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही।

चाओ लीच्येन ने कहा कि थाईवान सवाल पर चीनी सरकार और चीनी जनता का रुख सर्वविदित, सुसंगत और स्पष्ट है। चीन अपने राष्ट्रीय संप्रभुता और अखंडता की दृढ़ता से रक्षा करेगा, यह 1.4 अरब से अधिक चीनी लोगों की दृढ़ इच्छा है। जनता की राय का उल्लंघन नहीं किया जा सकता है, अगर आग से खेलता है तो खुद को आग लगा लेगा। विश्वास है कि अमेरिका ने चीन द्वारा दी गई मज़बूत और स्पष्ट संदेश को पूरी तरह से समझ लिया है।

चाओ लीच्येन ने आगे कहा कि अगर पेलोसी थाईवान का दौरा करेंगी, तो उसकी यह कार्रवाई चीन के आंतरिक मामलों में घोर हस्तक्षेप होने के साथ-साथ चीन की राष्ट्रीय संप्रभुता और अखंडता को गंभीर क्षति पहुंचेगी। इसके अलावा यह कार्रवाई एक चीन की नीति का घोर उल्लंघन के साथ-साथ थाईवान जलडमरूमध्य की शांति एवं स्थिरता के लिए एक गंभीर खतरा भी है। साथ ही, इससे चीन-अमेरिका संबंधों को गंभीर क्षति पहुंचने के साथ-साथ बहुत सी गंभीर घटनाओं तथा परिणामों की ओर ले जाता है।

चाओ लीच्येन ने ज़ोर देते हुए कहा कि हम एक बार फिर औपचारिक रूप से अमेरिका को बताते हैं कि चीन ने पेलोसी की थाईवान यात्रा के खिलाफ़ अच्छी तैयारी की है। चीनी लिबरेशन आर्मी कभी भी आलस्य से नहीं बैठेगी। चीन अपने राष्ट्रीय संप्रभुता और अखंडता के लिये दृढ़ प्रतिक्रिया और जोरदार जवाब देगा।

 इसके अलावा, चाओ लीच्येन ने यह भी कहा कि एक चीन की सिद्धांत थाईवान जलडमरूमध्य की शांति एवं स्थिरता के लिये सबसे महत्वपूर्ण बिंदू है। लेकिन अमेरिका थाईवान सवाल पर एक चीन की सिद्धांत को विकृत करने के साथ-साथ गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी करता रहता है।

 चाओ ने कहा कि फिलहाल अमेरिकी सरकार ने प्रत्येक देश की संप्रभुता और अखंडता को बनाए रखने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया है। आशा है कि अमेरिका सबसे पहले थाईवान सवाल पर अपने वादों और कर्मों के अनुरूप कार्य करेगा, न कि दोहरा मापदंड अपनाएगा। 

(रमेश शर्मा)

रेडियो प्रोग्राम