जुलाई में चीन में 22.4 करोड़ लोगों ने रेल यात्रा की

2022-08-01 16:45:06


चीनी राष्ट्रीय रेल प्रशासन के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार पिछले महीने यानी जुलाई में चीन में रेल यात्री में वृद्धि दर्ज होने और कार्गो परिवहन के विकास में स्थिरता बनाए रखने की अच्छी स्थिति बनी हुई है।

आंकड़ों के अनुसार जुलाई में चीन में 22.4 करोड़ लोगों ने रेल यात्रा की। दैनिक औसत रेल यात्रियों की संख्या 72 लाख से अधिक थी, जो इस वर्ष के जून महीने की अवधि की तुलना में 30.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जबकि 41 करोड़ से अधिक टन के कार्गो का परिवहन किया गया। दैनिक औसत कार्गो का परिवहन 1.3 करोड़ टन से अधिक था, जो जून महीने की अवधि की तुलना में 12.3 प्रतिशत का इज़ाफ़ा हआ है।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय रेल प्रशासन बाजार की मांग-उन्मुख का पालन करते हुए महामारी की रोकथाम तथा नियंत्रण और यात्री एवं कार्गो परिवहन का कुशल समन्वय कर रहे हैं। साथ ही, नए खुले रेल मार्गों के क्षमता संसाधनों का सदुपयोग कर यात्री और कार्गो सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार कर रहे हैं, जिससे ग्रीष्मकालीन के दौरान लोगों की यात्रा और रसद सेवाओं की जरूरतों को पूरी तरह से पूरा किया जा सके। ताकि देश के आर्थिक विकास में स्थिर और स्वस्थ होने के लिये एक मजबूत गारंटी दी जा सके।

(रमेश शर्मा)   

 


रेडियो प्रोग्राम