बढ़ते हुए चीनी समय-सम्मानित ब्रांड

2022-07-31 16:42:35

भविष्य में विश्व चिकित्सा मॉडल रोग उपचार से स्वास्थ्य प्रबंधन में बदल जाएगा और जैव चिकित्सा विज्ञान से "जैव-मनोवैज्ञानिक-समाज" को मिलाकर एक नए चिकित्सा मॉडल में बदल जाएगा। यह पारंपरिक चीनी चिकित्सा की हरित स्वास्थ्य अवधारणा और मानव व प्रकृति की एकता की अवधारणा के अनुरूप है।

हाल ही में चीन के हैनान प्रांत के हाइखो शहर में आयोजित दुसरे चीन अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता वस्तु एक्सपो में चीनी समय-सम्मानित ब्रांड पेंटज़ेवॉन्ग (यानी पिएन त्ज़े हुआंग Pien Tze Huang) ने उसके प्रतिनिधित्मक उत्पाद प्रदर्शित किये हैं।

पेंटज़ेवॉन्ग का एक लंबा इतिहास और गहन सांस्कृतिक विरासत है। इसका मुख्य उत्पाद चीनी जड़ी-बूटी पेंटज़ेवॉन्ग पारंपरिक चीनी चिकित्सा की राष्ट्रीय प्रथम श्रेणी संरक्षित प्रजातियों में से एक है। चीनी जड़ीबूटी पेंटज़ेवॉन्ग की पारंपरिक उत्पादन तकनीकों को चीन की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में चुना गया है। यह जड़ीबूटी "समुद्री रेशम मार्ग" में "चीनी प्रतीक" के रूप में जाना जाता है।

चीन के प्रमुख पारंपरिक चीनी दवा निर्माण उद्यम के रूप में पेंटज़ेवॉन्ग अपने पारंपरिक चीनी दवा के औद्योगीकरण और आधुनिकीकरण को सक्रिय रूप से बढ़ाता है।

अपने मुख्य उद्योग दवा निर्माण उद्योग को मजबूत करने के आधार पर पेंटज़ेवॉन्ग सौंदर्य प्रसाधन व दैनिक रासायनिक उत्पाद और स्वास्थ्य देखभाल उत्पाद व स्वास्थ्य भोजन आदि "दोनों पंखों" के अनुसंधान और विकास को मजबूत करता है।

वहीं, पेंटज़ेवॉन्ग अनुसंधान और विकास की मुख्य स्थिति का पालन करता है। वे एक व्यवस्थित और अंतर्राष्ट्रीय उद्योग-विश्वविद्यालय-अनुसंधान पारिस्थितिकी बनाने के लिए चीन और विदेश के अधिक प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों और वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थानों के साथ सक्रिय रूप से सहयोग करते हैं।

साथ ही, उन्होंने प्रतिभा इंजन का आरंभ किया और तीन-स्तरीय अनुसंधान और विकास मंच की नवाचार प्रणाली का निर्माण को सक्रिय रूप से बढ़ाया है। वे अनुसंधान और विकास की नवाचार प्रणाली का सक्रिय निर्माण करते हैं और पारंपरिक चीनी चिकित्सा के आधुनिकीकरण की प्रमुख तकनीकों को तोड़ना जारी रखते हैं और अपने उत्पादों के वैज्ञानिक-तकनीकी मूल्य एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा में आगे बढाते हैं।

पेंटज़ेवॉन्ग जैसे चीनी पारंपरिक घरेलू उत्पाद लगातार अपने औद्योगिक लेआउट को समायोजित और सुधार रहे हैं। चीन के समय-सम्मानित ब्रांड फिर से युवा करते और बढ़ते हैं।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम