शी चिनफिंग ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और विश्व मार्क्सवादी राजनीतिक दलों के मंच को बधाई पत्र भेजा

2022-07-29 11:51:17

 


28 जुलाई को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और विश्व मार्क्सवादी राजनीतिक दलों के मंच को एक बधाई पत्र भेजा।

शी चिनफिंग ने कहा कि मार्क्सवाद एक सतत विकासशील और खुला सिद्धांत है। विभिन्न देशों में मार्क्सवादी पार्टियों के कठिन अन्वेषण और संयुक्त प्रयासों के तहत, 21वीं सदी में मार्क्सवाद लगातार नए क्षेत्र खोल रहा है, एक नया माहौल दिखा रहा है, और तेजी से नई जीवन शक्ति दिखा रहा है।

शी चिनफिंग ने और भी कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवाद के बुनियादी सिद्धांतों को चीन की विशिष्ट वास्तविकता और उत्कृष्ट पारंपरिक चीनी संस्कृति के साथ जोड़ती है और चीनी विशेषता वाले समाजवाद के रास्ते पर आगे बढ़ने पर जोर देती है।

शी चिनफिंग ने जोर देते हुए कहा कि वर्तमान में मानव जाति फिर से इतिहास के चौराहे पर खड़ी है। मार्क्सवाद के स्थानीयकरण व आधुनिकीकरण को बढ़ावा देना जारी रखना और मानव जाति के लिए आगे का रास्ता रोशन करने के लिए सत्य का उपयोग करना, जो मार्क्सवादी राजनीतिक दलों की सामान्य जिम्मेदारी है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी विभिन्न देशों में मार्क्सवादी राजनीतिक दलों के साथ आदान-प्रदान और संवाद को मजबूत करने, मार्क्सवाद को समृद्ध और विकसित करने की उम्मीद है, और मानव समुदाय के साझे भविष्य का निर्माण को एक साथ बढ़ावा देने की प्रक्रिया में मार्क्सवाद को सच्चाई की एक मजबूत शक्ति दिखाने देंगी।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम